किसी शैक्षिक संस्था द्वारा शैक्षणिक कार्य के लिए छात्रों से ली जाने वाली निर्धारित धनराशि जो मासिक अथवा वार्षिक होती है। इसमें प्रयोगशाला, खेल, पत्रिका तथा अन्य शैक्षिक सुविधाओं के लिए ली जाने वाली धनराशि सम्मिलित नहीं की जाती।
tutor
अनुशिक्षक
शिक्षक द्धारा विशेष प्रकार से नियुक्त वरिष्ठ छात्र जो छात्रों को अनौपचारिक रूप से शिक्षा देता हो और किसी विशेष विषय में अनुशिक्षण द्वारा छात्र की निजी सहायता करता हो।
tutorial class
अनुशिक्षण कक्षा
वह कक्षा जिसमें एक अनुशिक्षण अनौपचारिक रूपसे छात्रों का निर्देशन करता हो।
two track education
द्धिमार्गीय शिक्षा
एक ही क्षेत्र के दो भिन्न-भिन्न स्तर पर दी जाने वाली शिक्षा जो सामान्यतः श्रेष्ठ और औसत बालकों के व्यक्ति सापेक्ष प्रशिक्षण को महत्व देती हो।
type theory
प्ररूप सिद्धांत
एक सिद्धांत जिसके अनुसार मानसिक अथवा शारीरिक गुणों के आधार पर व्यक्तित्व के कई प्रकार होते हैं।