अस्तर
दो छपे हुये कागजों के बीच साधारण कागज का अस्तर डालना जिससे मुद्रण की स्याही का दाग एक-दूसरे पर न पड़े।
slot
खांचा
(1) घोड़े की नाल की शकल वाली मेज का वह भीतरी किनारा जहां मुख्य उप-सम्पादक (समाचार मेज का सम्पादक) बैठता है। इस मेज का बाहरी किनारा जहां उप-सम्पादक बैठते है, रिम कहलाता है।
slug
स्लग, पंक्तिक
(1) लाइनो टाइप मशीन पर कम्पोज की गई मुद्राक्षरों की एक अखंड पंक्ति।
(2) 'catch line' भी देखिए।
slug line
संकेत पंक्ति
smash
सनसनीपूर्ण खबर
वह समाचार जो प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया हो।
sob sister
भावुक पत्रकार
वह संवाददाता जो बड़ी भावुकता के साथ समाचार लिखता है।
sob sistering news
भावुकतापूर्ण समाचार
अतिशय भावुकतापूर्ण समाचार।
sob stuff
भावुकतापूर्ण सामग्री
वह सामग्री जो पाठक की सहानुभूति जागृत करने के उद्देश्य से लिखी गई हो।
soc
समाज
सोसायटी (समाज) का संक्षेप। यह शब्द समाचार पत्र के सामाजिक स्तंभ में प्रकाशनार्थ समाचारों की पांडुलिपि पर लिखा जाता है।