logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Soil characteristics
मृदा लक्षण मृदा के वे गुण-धर्म जिनका निरूपण या माप क्षेत्रीय या प्रयोगशाला प्रेक्षणों द्वारा किया जा सकता है। यथा वर्ण, तापमान, जल की मात्रा, pH (पी एच) तथा विनिमेय धनायन।

Soil class
मृदा वर्ग मृदाओं का एकसमूह जिसका किसी विशेष गुण में निश्चित परास होता है। ये गुण अम्लता, ढलान की कोटि, गठन, संरचना, भूमि-उपयोग क्षमता, अपरदन की कोटि अथवा जल निकास के लिए हो सकते हैं।

Soil classification
मृदा वर्गीकरण गुणधर्मों के आधार पर मृदाओं का पद्धति पूर्ण संवर्गीकरण।

Soil colloid
मृदा कोलॉइड जैविक और अजैविक पदार्थ जिसके कणों का आकार बहुत छोटा होता है और प्रति इकाई द्रव्यमान का पृष्ठ क्षेत्र बड़ा होता है।

Soil complex
मृदा संमिश्र (कम्पलैक्स) वह मानचित्रण इकाई जिसका प्रयोग व्यापक मृदा सर्वेक्षण में वहाँ किया जाता है जहाँ दृश्यभूमि पर ऐसे पेचीदे ढंग से दो या अधिक सुनिश्चित वर्गकीय एकक आ जाते हैं जिनका पृथक्करण करना कठिन, वांछनीय या अव्यवहार्य हो जाता है।

Soil conditioner
मृदा अनुकूलक 1. मृदा की भौतिक स्थिति के सुधार के उद्देश्य से मृदा में मिलाए जाने वाला पदार्थ। 2. ऐसा पदार्थ जो मृदा में उसकी भौतिक स्थिति सुधारने के लिए मिलाया जाता है। 3. मृदा की भौतिक अवस्था को बनाए रखने के लिए मिलाए जाने वाले पदार्थ। यथा- जिप्सम, पालिवीनिलाइट, पॉलिएक्रिलेट, सेलुलोस गोंद, लिग्निन अवकलज और सिलीकेट।

Soil conservation
मृदा संरक्षण वह कार्यकलाप जिसके द्वारा प्राकृतिक और कृत्रिम तरीके से मृदा को अपरदन से बचाया जा सके।

Soil correlation
मृदा सहसंबंध विशिष्ट मृदा सर्वेक्षण के क्षेत्र में मृदा प्रकारों को परिभाषित, नामांकित तथा वर्गीकृत करना और उसका ऐसा मानचित्र तैयार करना जिसके द्वारा ऊपर लिखी विशेषताओं की समरूपता निश्चित की जा सके।

Soil degradation
मृदा निम्नीकरण ऐसा प्रक्रम जिसमें किसी एक प्रकार की मृदा का परिवर्तन अधिक निक्षालित मृदा में होता है। इससे मृदा के गुण तथा उत्पादकता में कमी आती है।

Soil drainage
मृदा अपवाह, मृदा जल निकास मृदा जल संतृप्ति से मुक्त मृदा की स्थिति।


logo