शब्दों के प्रयोग अथवा अर्थ का वह अन्तर जिसका संबंध शैली से हो।
Subordinate
अवक्रमिक
वर्ग और सदस्य अनुक्रम में सदस्य स्तर पर रहने वाला अंश। जैसे- गेंदा, गुलाब आदि फूल के संदर्भ में अवक्रमिक हैं और 'फूल' अधिक्रमिक 'superordinate' होगा।
Substandard
उपमानक
ऐसा शब्द जो मानक भाषा के स्तर का न हो।
Suffix
पर प्रत्यय
वह शब्दांश जो शब्द के पीछे जोड़ा जाए।
Superordinate
अधिक्रमिक
वर्ग और सदस्य अनुक्रम में वर्ग स्तर पर रहने वाला अंश। जैसे- गेंदा, गुलाब आदि के संदर्भ में 'फूल'।
Suppletion
सर्वादेश
पद प्रक्रिया द्वारा एक शब्द से निर्मित वह शब्द रूप जो मूल शब्द से पूर्ण रूपेण भिन्न हो। जैसे- अंग्रेजी 'go' क्रिया, भूतकालिक रूप 'went' या हिन्दी 'जाना' का भूत कालिक रूप 'गया'।
Supra Segmental (Features)
खण्डेतर (लक्षण)
खण्डीय ध्वनियों के साथ प्रयुक्त होने वाले ध्वनि लक्षण, अर्थात वे ध्वनि लक्षण जो एक दूसरे के पीछे अनुक्रम में न आकर ध्वनियों के साथ उच्चरित होते हैं। (supra segmental : : segmental)
Syllabic
अक्षरी / आक्षरिक
देखिए- 'Syllable'।
Syllable
अक्षर
एक ही नाड़ी स्पंद (ehest pulse) में उच्चरित ध्वनि समूह। सामान्य रूप से प्रत्येक स्वर ध्वनि एक अक्षर बनाती है।
Symbol
प्रतीक
ऐसा चिह्न जो परम्परागत मान्यता के अनुसार अपने से भिन्न अन्य किसी भाव का प्रतिनिधित्व करता हो। जैसे- भारतीय सन्दर्भ में 'कमल' पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। भाषा के सन्दर्भ में अर्थ की ओर इंगित करते वाला संकेत (शब्द)।