शैवाक के जनन-काय कवक-तंतुओं की ऐसी गांठे जिनमें शैवालों की कुछ कोशिकाएं होती हैं ।
SOS box
एस.ओ.एस. बॉक्स
लगभग 20dp का डी.एन.ए. अनुक्रम (प्रचालक) जिसकी पहचान Lex A संदमक प्रोटीन द्वारा होती है ।
Sos response
एस.ओ.एस. अनुक्रिया
जीवाणु में अनेक एंज़ाइमों के समन्वयात्मक प्रेरण वाली अनुक्रिया जिसमें डी.एन.ए. की किसी भी प्रकार की क्षति की मरम्मत शामिल हैं ।
Southern blotting
सदर्न शोषण
वह प्रक्रिया जिसमें विकृतीकृत डी.एन.ए. ऐगारोस जेल से नाइट्रो सेल्युलोस निष्यंदक (फिल्टर) पर अंतरित हो जाता है और जहाँ इसे पूरक नयूक्लीक अम्ल से संकरित किया जा सकता है ।
Sparkling wine
स्फुलिंग वाइन
वह सुरा जिसमें किण्वन के दौरान कार्बनडाइऑक्साइड शेष रह जाती है ।
Species
जाति
किसी भी वंश के अत्यधिक आपसी साम्यता वाले व्यष्टियों की श्रेणी ।
Specific immunity
विशिष्ट प्रतिरक्षा
किसी विशेष रोगाणु अथवा उसके उत्पादों के विरूद्ध दिखाया जाने वाला प्रतिरोध ।
Spectrophotometer
स्पेक्ट्रमी प्रकाशमापी
प्रकाश के पारगमन को मापने का यंत्र जिसके द्वारा रंग का सही-सही विश्लेषण या दो स्रोतों से उत्पन्न विशिष्ट तरंग दैर्ध्यों की ज्योती-तीव्रता की सही-सही तुलना हो सकती है ।