logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Size
आमाप / साइज
यह परिमाण, विशेष रूप से ज्यामितीय परिमाणों का द्योतक है लेकिन इसके अंतर्गत भार, क्षमता / धारिता, अश्व शक्ति दर आदि भी आते हैं।

Skimming
मल अपनयन
पिघली धातु को साँचे में उड़ेलते समय सतह पर तैरने वाले मल को हटाने की क्रिया।

Skin dried mould
शुष्कावरण साँचा
एक आर्द्र बालू-साँचा जिसका धातु संस्पर्शी-पृष्ठ कुछ मिलीमीटर मोटाई तक विशुद्ध बालू एवं सीरे के मिश्रण से बना होता है। इसमें पिघली धातु उड़ेलने से पूर्व इसे सुखा लिया जाता है ताकि भाप न बन सके।

Slag
धातु - मल
क्यूपला भट्टी में पिघली धातु की ऊपरी परत पर एकत्रित अशुद्धियाँ।

Slag hole
धातुमल छिद्र
क्यूपला भट्टी में धातु निकास छिद्र के कुछ ऊपर एवं उसके एकदम पीछे 50 मिलीमीटर से 75 मिलीमाटर व्यास का छिद्र जिससे धातुमल निकाला जाता है।

Slicking
पृष्ठ चिक्कण
साँचे के पृष्ठों को चिकना करने की विधि।

Slip jacket
सर्पण जेकेट
साँचे को सुरक्षित रखने के लिये स्नेप फ्लास्क के हटाने के बाद लगाया जाने वाला फ्रेम।

Small scale industries
लघु उद्योग
ऐसे उद्योग जिसमें मशीन एवं भवन में लगी पूँजी सीमित होती है। वर्तमान सीमा पचास लाख है।

Snap flask
स्नेप फ्लास्क
ऐसा कब्ज़ा एवं सिटकनी युक्त संचक फ्लैस्क जिसे साँचा बनाने के बाद सुगमतापूर्वक हटाया जा सके।

Snap gauge
स्नैप - प्रमापी
यह एक प्रकार का असमायोज्य प्रमापी होता है। जिससे आन्तरिक और बाहरी साइज मापे जाते हं।


logo