logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Rowan's plan
रोवन का प्लान
इसके अनुसार यदि निश्चित मानक समय से कम समय में निश्चित काम की मात्रा पूरी कर दी जाय तो बचे हुये समय का बोनस अवधिमान के हिसाब से न देकर कम दर पर दिया जाये।

Runner
चक्राल
यह एक पहिया है जिसमें फलक लगे होते हैं। इनके ऊपर जल को निर्देशित करते हैं जिससे जल के दाब और गतिज ऊर्जा से पहिया घूमता है।

Runner (foundary)
वाहक
प्रभारण नाल - तल से जुड़ा वह क्षैतिज मार्ग जिससे होकर पिघली धातु साँचे के विभिन्न भागों तक पहुँचती है।

Running free (mouthpiece)
मुक्त प्रवाह
यदि संकुचन के बाद जैट मुखिका की दिशाओं को स्पर्श न करें तो मुखिका को मुक्त प्रवाह कहा जाता है।

Running full
पूर्ण प्रवाह
यदि संकुचन के पश्चात जैट प्रसारित होकर सम्पूर्ण मुखिका को भर दे तो उसे पूर्ण प्रवाह मुखिका कहते हैं।


logo