ऐसा बालक जिसका आचरण मानव-व्यवहार से इतना अधिक भिन्न हो कि सामान्य शैक्षणिक तरीके से उसका सुधार सम्भव न हो।
Problem personality
समस्याग्रस्त व्यक्तित्व
वह व्यक्ति जिसके व्यक्तित्व के विभिन्न घटकों में साम्य न हो अथवा जो अपने पर्यावरण के साथ समायोजन न कर पाए जिसके फलस्वरूप उसका व्यवहार समाज के लिए कष्टप्रद हो और उसकी समस्या के निवारण और सुधार की आवश्यकता हो।
Production worker
उत्पादक श्रमिक, उत्पादक कामगार
ऐसे श्रमिक जिसके कार्यों का परिणाम प्रत्यक्ष उत्पादन के रूप में सामने आता है, जैसे मशीनों के पुर्जे जोड़ने वाले श्रमिक, सूत कातने व कपड़ा बनाने वाले श्रमिक आदि।
Profession
वृत्ति, पेशा, व्यवसाय
जीवन निर्वाह के लिए किया जाने वाला कोई भी उद्यम जिसके साथ पर्याप्त सामाजिक शक्ति तथा सामाजिक स्थिति जुड़ी होती है और जो काफी हद तक संस्थागत हो चुका होता है।
Professional criminal
वृत्तिक अपराधी, पेशेवर अपराधी
अपराध कार्यों की पूर्ण जानकारी रखने वाले एवं इस कार्य में विशेष रूप से दक्ष व्यक्ति जो अपराध को एक नियमित व्यवसाय के रूप में करते हैं और जिनकी जीविका अपराधाश्रित होती है।
Professional education
वृत्तिक शिक्षा
किसी सामाजिक व्यवसाय के सदस्यों को उस व्यवसाय से संबंधित दृष्टिकोण, ज्ञान, कौशल, आचरण-संहिता तथा अभिवृत्तियों को सिखाने तथा पुष्ट करने के लिए किया जाने वाला शैक्षणिक आयोजन।
Professional occupation
वृत्तिक व्यवसाय, वृत्तिक धंधा
वे काम-धंधे जिनके सम्यक सम्पादन के लिये उच्च स्तर का मानसिक प्रयास, गहन शिक्षण और प्रशिक्षण एवं कभी-कभी लम्बी अवधि के अनुभव की आवश्यकता पड़ती है।
Professional outlook
वृत्तिक दृष्टिकोण
व्यक्ति, समाज एवं सामाजिक समस्याओं के प्रति सामाजिक कार्यकर्ता के वे विचार जो वृत्तिक प्रशिक्षण एवं कार्यानुभव के परिणामस्वरूप विकसित एवं पुष्ट होते हैं।
Professional regard
वृत्तिक आदर भाव, वृत्तिक सम्मान
सेवार्थी के मूल्यों, सिद्धांतों, धार्मिक विश्वायों इत्यादि से सहमत या असहमत न होने पर भी उनके प्रति कार्यकर्ता द्वारा सम्मान की भावना रखना।
Professional role
वृत्तिक भूमिका
वृत्तिक एवं अभिकरण के मानकों तथा संस्था में अपनी विशिष्ट प्रस्थिति के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा किये जाने वाले कार्य।