वह वर्गक जिसमें संबंधित वर्गों का समूह सम्मिलित होता है ।
Physiological race
कार्यिकीय प्रजाति, शरीर-क्रियात्मक प्रजाति
आकारकीय दृष्टि से समान जीव प्ररूप जो अन्य जीव प्ररूपों से शरीर क्रियात्मक अभिलक्षणों में भिन्न होते हैं । उनमें सुग्राह्य पौधों के वंश और प्रजातियों पर संक्रमण कर सकने की अलग-अलग क्षमता होती है ।
Physiologic specialization
कार्यिकीय विशिष्टीकरण, शरीर क्रियात्मक विशिष्टीकरण
एक ही जाति के रोगजनक की एक से अधिक प्रजातियां ।
Physiology
कार्यिकी, शरीरक्रियाविज्ञान
विज्ञान की वह शाखा जिसमें शारीरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है ।
Phytoalexin
पादप प्रतिपिंड, फ़ाइटोएलेक्सिन
अतिसंवेदनशील परपोषियों के आक्रमण से उत्पन्न चयापचयात्मक उत्पाद जो परजीवी व परपोषी दोनों के लिए विषाक्त हैं ।
Phytoflagellate
पादपकशाभ
कशाभी प्रोटोज़ोआ वर्ग फ़ाइटोमेस्टिगोफोरा के वे जीव जिनमें पर्णहरित उपस्थित होता है अथवा पर्णहरित धारक अन्य जीवों से उनका स्पष्ट संबंध होता है ।