logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Orthopsychiatry
आर्थोमनोरोगविज्ञान
मनोरोगविज्ञान, मनोविज्ञान, समाज-कार्य और बालचिकित्सा विज्ञान की विषय सामग्री पर आधारित मनोविकारों का व्यवस्थित अध्ययन जिसमें विकारों की शुरू-शुरू में ही उपयुक्‍त चिकित्सा और रोकथाम करने पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

Oscillometer
दोलनमापी
कंपनयुक्‍त गतियों को मापनेवाला उपकरण।

Osmosis
परासरण
द्रवों का किसी झिल्लिका या सरंध्र पदार्थ में से प्रवाहित होना।

Osphresiolagnia
दुर्गंधभ्रमासक्‍ति
एक प्रकार का व्यामोह या मनोविदलतामूलक मनोविकृति जिसमें व्यक्‍ति को प्रत्येक पदार्थ दुर्गंधमय लगता है।

Osphresiophilia
गंधकामुकता
एक प्रकार का कामविपर्यास जिसमें व्यक्‍ति कुछ विशेष प्रकार की गंधों से कामोत्तेजित हो जाता है।

Ossicles
अस्थिकाएं
मध्यकर्ण में छोटी छोटी तीन हड्डियों की शृंखला जो कर्णपट्ट की गति को अंत:कर्ण के द्रवों तक पहुंचाती है।

Otogenic tone
कर्णज स्वरक
श्रवणेन्‍द्रिय के भीतर ही किसी क्रिया के कारण सुनाई पड़ने वाला कोई स्‍वरक जिसका बाहय उद्दीपनकी ध्‍वनि तरंगों से कोई सम्‍बन्‍ध नहीं होता; कान बजना।

Otoliths
कर्णाश्मरी
कान के भीतरी कर्णोदक में स्थित छोटे छोटे दानें जो सिर के हिलने पर तंत्रिकांत्‍य को सक्रिय कर ऐसे तंत्रिकीय आवेग पैदा करते हैं जो संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।

Outcome bias
परिणाम पक्षपात
यह विश्‍वास कि व्यवहार का परिणाम उस व्यक्‍ति द्वारा नियत किया गया, जिसने उस व्यवहार को चुना है।

Output event
निर्गम घटना
किसी उद्दीपन के प्रति की गई अनुक्रिया के बाद की ऐसी घटनाएँ जिनमें पूर्ववर्ती अनुक्रियाओं के कारण कुछ परिवर्तन आ जाते हैं।


logo