एक प्रकार की चित्तप्रकृति या स्वभाव जिसके मूल में शारीरिक काय रसों में काले पित्त की प्रधानता होती है।
Membership group
सदस्यता समूह
कैली द्वारा समूह के संदर्भ में दिया गया पद जिससे कि हम कुछ वस्तुनिष्ठ बाह्य मापदंड़ों द्वारा जुड़े होते हैं।
Memory
स्मृति
पहले अनुभव की गई घटनाओं को भंडारित करने और बाद में उन्हे स्मरण करने की मानसिक प्रक्रिया।
Mendelism
मेण्डलवाद
मेंडल द्वारा प्रस्तुत वंशागति का एक सिद्धांत जिसके अनुसार संतति की संरचना और उसका गठन तीन प्रमुख बातों पर निर्भर करता है यथा जीवद्रव्य और पूर्वजों द्वारा प्राप्त एवं अपेक्षाकृत स्वतंत्र ‘वंशसूत्रों की विद्यमानता, प्रजनन प्रक्रिया में इन सूत्रों का पृथक्करण और जीन की प्रभाविता।
Meninges
तानिका, मस्तिष्कावरण
मस्तिष्क और मेरुरज्जु को ढकने वाली तीन झिल्लिकाएँ यथा दृढ़तानिका, मृदुतानिका और मध्यझिल्लिका या मध्यतानिका।
Meningitis
तानिकाशोथ
तानिका मे सूजन आ जाने की विकृत दशा।
Mental aberration
मानसिक विपथन
सामान्य व्यवहार से क्षणिक या अस्थायी विचलन; किसी भी प्रकार की मनोविकृति।
Mental age
मानसिक आयु
किसी व्यक्ति के मानसिक विकास का स्तर जिसे जानने के लिए उसकी तुलना उसी की उम्र के अन्य व्यक्तियों के विकास स्तर से की जाती है। 10 वर्ष की मानसिक आयु से तात्पर्य 10 वर्ष के सामान्य बालक के मानसिक विकास की मात्रा से है।
Mental atomism
मानसिक परमाणुवाद
मन का एक सिद्धांत जिसके अनुसार हमारे सारे अनुभव और सारी मनोवैज्ञानिक घटनाएं मूल एवं प्रारंभिक मानसिक घटकों का योग मात्र होती हैं और इन घटकों का अस्तित्व अवयवी से पहले रहता है और वे घटक अवयवी से स्वतंत्र रहते हैं।
Mental deficiency
मानसिक न्यूनता, मानसिक हीनता
अवसामान्य बौद्धिक विकास के सभी स्तरों का द्योतक शब्द जिसमें मूढ़ता, बालिशता, जड़बुद्धि और सीमांत न्यूनता सभी शामिल हैं।