logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Electrical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Moment of dipole
द्विर्ध्रुव का आघूर्ण
विद्युत या चुंबकत्व की राशियों में से एक राशि का उस सदिश के साथ गुणनफल, जो विद्युत या चुंबकत्व की दूसरी राशि से पहली राशि में प्रवाहित होती है।

Monoblock battery
एक खंडी बैटरी
इस प्रकार की बैटरी में सेल बहुकोषीय पेटी में रखे होते हैं।

Monoblock container
एकल खंडी पात्र
ऐसा बहुकक्षीय पात्र, जिसके प्रत्येक कक्ष में सेल रखा जा सके।

Motor cycle battery
मोटर-साइकल बैटरी
मोटर साइकल में प्रयुक्त होने वाली बैटरी।

Mud rib
पंक शिरा
पात्र के तल में लगी शिरा पट्टियाँ, जो पट्टिका पैक को आधार प्रदान करती हैं और पट्टिकाओं से अलग सक्रिय पदार्थ-कणों को पट्टिकाओं के बीच बिना लघुपथन किए तल में बैठनें देती हैं।

Multifrequency system
बहु-आवृत्ति प्रणाली
इस प्रणाली से विभिन्न आवृत्तियों की धाराएँ अध्यारोपित रहती हैं।

Mutual Inductance
अन्योन्य प्रेरकत्व
किसी परिपथ विशेष का गुण, जिसके कारण अन्योनय प्रेरण होता है। इसे E.M. इकाई में मापते हैं। एक E.M. इकाई की दर से प्राथमिक कुंडली या परिपथ की विद्युत धारा में परिवर्तित होने के कारण द्वितीय कुंडली में ग्रंथन में परिवर्तन की दर। एक एम्पियर प्रति सेकंड की दर से दूसरी कुंडली या परिपथ में उत्पन्न वि. वा. बल को वोल्ट में मापते हैं।
व्यावहारिक मात्रक चिह्न = M

Mutual Induction (between circuits)
अन्योन्य प्रेरण (परिपथों के बीच)
किसी परिपथ में प्रवाहित धारा में परिवर्तन के कारण दूसरे परिपथ में विद्युत वाहक बल का उत्पन्न होना।


logo