logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Megger
मेगर
उच्चमान के रजिस्टेंसों को मापने के लिये प्रयोग में लगाये जाने वाला यंत्र।

Megger testing set
मेगर परीक्षण सैट
वह उपकरण, जो विद्युत रोध परीक्षण तथा उच्चमान के रजिस्टेंसों को मापने के काम आता है।

Megline
मेग लाइन
यह शब्द प्रायः विद्युत चुम्बकीय फ्लक्स के साथ प्रयोग किया जाता है। एक मेग लाइन एक मिलियन लाइनों के बराबर होता है।

Megohmit
मेगओमिट
एक विद्युत रोधी पदार्थ, जो कई प्रकार से बनाया जाता है।
अ - माइका की पतली शीट और शैलाक से जिसे कठोर मेगओमिट कहते हैं।
ब- माइका की शीटों को वनस्पति आसंजकों द्वारा जोड़ना जिसे चलायमान मेगओमिट कहते हैं।

Melting section
गलन अनुभाग
ढलाईशाला का वह भाग जहाँ पर धातु को गलाया जाता है। इस अनुभाग में विभिन्न प्रकार की भट्टियां आदि होती है।

Mercury switch
पारद - स्विच
इस प्रकार का स्विच, जिसमें पारे को एक संपर्क की तरह प्रयोग किया जाता है। प्रकार्य के दौरान परिपथ दूसरे संपर्कों द्वारा , जो कभी पारे में डूबते कभी निकलते हैं , खोला और बंद किया जाता है।

Metal mould
धातु साँचा
धातु के बने स्थायी साँचे जिनका उपयोग अधिक दिनों तक यथार्थपूर्वक किया जाता है।

Metal removal factor
धातु अपनयन गुणांक
इकाई समय में इकाई नेट शक्ति द्वारा हटाई गई धातु का आयतन।

Metallic packing
धातुक पैकिंग
वह पैकिंग, जिसमें धातु के छोटे - छोटे छल्ले प्रयोग किया जाते हैं।

Metastable phase
मितस्थायी प्रावस्था
पदार्थ की वह विशेष प्रावस्था जिसमें वह सामान्यतः अस्थिर होता है।


logo