यह दो सिरे वाला नियत - प्रमापी होता है जिसका उपयोग यह सत्यर्पित करने के लिए होता है कि अवयव विनिर्दिष्ट विम सीमाओं को अंतर्गत बनाया गया है। बाहरी कार्य के लिए इसके एक सिरे पर ''अधिगम'' और दूसरे सिरे पर ''ना-अधिगम'' खुदा होता है जबकि आंतरिक कार्य के लिए इसके एक एक सिरे पर ''अंतःगम'' और दूसरे सिरे पर ''ना-अंतगम'' लिखा होता है। दोनों सिरे भिन्न आकार के होते हैं ताकि उन्हें सरलता से पहचाना जा सके। प्रत्येक सिरे पर कुछ छूट दी जाती है। यह छूट अपेक्षित परिष्कृति की कोटि के अनुसार अभिहित मानक साइज से ऊपर या नीचे होती हैं। इस प्रकार शाफ्ट या छिद्र के अधिकतम और न्यूनतम साइजों के मध्य परिवर्तन की सीमाएँ नियत कर दी जाती है। इनके उपयोग से मापन और प्रमापन को न्यूनतम समय लगता है तथा अंतिविर्णय कार्य का निर्माण सरलता से किया जा सकता है तथा परिवर्तन की सीमाओं को भी आसानी से नियंत्रित कया जा सकता हैं।
Limit load
सीमा भार
सामान्य प्रचालन अवस्थाओं को अंतर्गत प्रत्याशित अधिकतम भार।
Limit system
सीमा प्रणाली
बेसिक साइजों की विनिर्दिष्ट परिसरों में मानक छूट और सहिष्णुता द्वारा सीमाओं के वर्गीकरण एवं चयन की विधि।
Limite
सीमा
1. अधिकतम और न्यूनतम विमाएँ
2. इसे सहिष्णुता, छूट या अवकाश नहीं समझना चाहिए। छिद्र के लिए साइज की निम्न सीमा और शाफ्ट के लिए उच्च सीमा होती है।
Limited liability
सीमित दायित्व
अंशधारियों के अंश की राशि तक सीमित उनका वित्तीय दायित्व।
Limitorque
लिमिटोर्क
एक युक्ति, जो मोटर के अधिभारित होने के समय विद्युत शक्ति को बंद कर देती है ताकि मोटर क्षतिग्रस्त होने न पाये।
Line assembly
अनुक्रमिक असेम्बली
उत्पादन अनुक्रम में अवयवों का सतत समान्वयोजन।
Line production
अनुक्रमिक उत्पादन
उत्पादन की विधि, जिसमें एक प्रकार की मशीनों के समूह को एक विभाग में लगाने की बजाय मशीनों औजारों एवं अन्य उपकरणों को संक्रियाओं के अनुक्रम में लगाया जाता है।
Line shafting
मुख्य चालक शाफ्ट
मुख्य शाफ्ट, जो पट्टा और पुली की सहायता से मशीनों को चलाती है। मुख्य शाफ्ट से पट्टा प्रत्येक मशीन की प्रति-शाफ्ट की लम्बाई के दोनों ओर लगी होती है। मुख्य शाफ्ट शक्ति स्रोत से शक्ति प्राप्त करके अन्य यंत्रों को चालित करता है।
Lilne spectrum
लाइन स्पेक्ट्रम
वह स्पेक्ट्रम जिसके घटक असंतत आवृत्तियों पर होते हैं।