logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Host races
परपोषी प्रजातियाँ
सूत्रकृमि की वे जातियाँ जो पादपों की अभिहित जातियों पर अपनी वंशागत जनन-क्षमता या अक्षमता द्वारा विमेदित होती है।

Host range
परपोषी परास
पोषी पादपों का वह संपूर्ण समूह जिस पर किसी परजीवी का संक्रमण होता है।

Hot-water treatment
तत्प जल उपचार
सूत्रकृमि घातक तापमान पर एक जल ऊष्मक में रोपण सामग्री को इस प्रकार उपचार करने की विधि जिससे कि पादप की जीवन क्षमता पर दुष्प्रभाव न पड़े।

Hunger root
क्षुधा मूल
पार्श्व मूलिकाओं के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण जड़ का झाड़ जैसा दिखाई देना।

Hybrid
संकर
आनुवंशिक असमान जीव प्ररूपों के संकरण से प्राप्त उत्पाद।

Hybrid vigour
संकर ओज
संकर का अपने जनकों से श्रेष्ठ होना।

Hybridization
संकरण
दो असमान जनकों के संकर की क्रियाविधि।

Hyrolysis
जल अपघटन
अपघटन की एक प्रक्रिया जिसमें किसी यौगिक का भंजन होता है तथा वह जल के एक अणु के साथ मिलकर किसी अन्य यौगिक में रूपांतरित हो जाता है।

Hyperplasia
अतिवर्धन
ऊतक कोशिकाओं की संख्या में असामान्य वृद्धि।

Hypersensitivity
अतिसंवेदशीलता
रोग जनकों के प्रति पादप ऊतकों की चरम संवेदनशीलता।


logo