logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Ferrule
फैरूल
वह गोलाकर रिंग, जोकि अग्नि नलिका बॉयलर के सिरे पर लगायी जाती है ताकि यह नलिकायें, नलिका प्लेटों से ठीक प्रकार से लगी रहे।

Fettle
फेटल
(1) पलटनी भट्टी का हर्थ इस प्रकार के पदार्थ से तैयार करना जो पिघले हुये कच्चे लौह से कार्बन को अलग कर देता है।
(2) सांचे से निकली ढली वस्तु को प्रसाधित करना, जिसमें से बालू रनर और स्प्रू आदि हटाये जाते हैं।

File
रेती
कठोर इस्पात से निर्मित औजार, जिस पर अपेक्षतया सूक्ष्म दाँते कटे होते हैं और जो विभिन्न आकार और साइजों में बने होते हैं। इनका उपयोग धातु या लकड़ी को चिकना बनाने में किया जाता है।

File card
रेती बुरूश
एक प्रकार का लघु सूक्ष्म तारों से निर्मित, बुरूश, जिसका उपयोग रेती को साफ करने में किया जाता है।

File, crossing
क्रॉस -रेती
इस रेती में दोनों पृष्ठों उत्तल रहती है लेकिन दोनों पृष्ठों की त्रिज्या भिन्न होती है।

File, hard
रेतन-कठोर
उस धातु को जो इतनी कठोर हो, जिसका रेतन सम्भव न हो, रेतन-कठोर कहते हैं।

File, needle
सूची - रेती
यह रेती आकार में छोटी होता है। इसका उपयोग डाई और पंच कार्य के परिष्करण के लिये किया जाता है। इसके ऊपर दाँते संख्या 00 से संक्या - 6 तक के वर्गों में कटे होते हैं। संख्या 6 सूक्ष्मतम वर्ग है। इसका दस्ता गोल या आयताकार होता है।

Filiet
फिलेट
अवतल कोनों को नुकीली कोणीयता से बचाने के लिये गोल कर दिया जाता है। धातु की बनी वस्तुओं में फिलेट के कारण तरेड़ से भंग होने की संभावना कम हो जाती है।

Filing machine
रेतन मशीन
इन मशीनों में रेती को शक्ति द्वारा प्रचालित किया जाता है। इनमें छोटी रेतियों को पट्टे पर लगा देते हैं और वह पट्टा, पट्टा - आरा की भांति दो घिरनियों पर आरोपित रहता है।

Fillet
फिलेट
दो समतल पृष्ठों की सन्धि पर बनाया गया अवतल पृष्ठ।


logo