logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Emotional adequacy
संवेग-पर्याप्ति
व्यक्‍ति की वह अनुभूति कि लोग उससे जिस कार्य की अपेक्षा करते हैं वह उसे करने में सांवेगिक दृष्‍टि से पूर्ण सक्षम है। वस्तुत: ‘आत्म विश्वास’ शब्द इस भाव के अधिक निकट है।

Emotional blocking
संवेगात्मक रोधन
अति संवेगानुभूति की दशा में और बहुधा अति भय के कारण चिंतन या अन्य समायोजनशील अनुक्रियाओं का बाधित हो जाना।

Emotional blunting
संवेगात्मक अतीक्ष्णता
किसी परिस्थिति या घटना के प्रति अनुपयुक्‍त सांवेगिक प्रतिक्रियाएं करने या सर्वथा संवेगहीनता और भावशून्यता की स्थिति।

Emotional breadth
संवेग-परास
किसी स्थिति में व्यक्‍त या प्रकट होनेवाली अनुभूति में विविधता की मात्रा व पदार्थ या स्थितियाँ जिनके प्रति कोई व्यक्‍ति सामान्य रूप से या किसी मूर्त स्थिति में सांवेगिक प्रतिक्रिया करता है।

Emotional deprivation
संवेगात्मक वंचन
बच्चों के पालन-पोषण में सहज मातृस्नेह और अभिरक्षा का अभाव या बच्चों के अभिरक्षण का दोषपूर्ण होना।

Emotional flattening
सांवेगिक मंदन
किसी उद्दीपन के प्रति उपयुक्‍त सांवेगिक अनुक्रिया न करने या बेमेल अनुक्रियाएं करने की अपसामान्य दशा, जैसे किसी अत्यंत भयावह परिस्थिति में भी मनस्तापी व्यक्‍ति द्वारा कोई भी सांकेतिक अभिव्यक्‍ति न करना या मुस्कराते रहना।

Emotional ideation
संवेगात्मक प्रत्‍ययविधान
किसी उद्दीपन के प्रति मूलत: संवेगानुसारी बौद्धिक अनुक्रिया जो बाद में सीखे जाने पर उपयुक्‍त संवेग के अभाव में भी प्रकट हो सकती है।

Emotional insulation
संवेगात्मक विलगन
अहं को किसी भी संभावित संकट या क्षति से बचाने के लिए उस स्थिति से अलग कर निष्‍क्रिय बना देना।

Emotional pattern
संवेगात्मक प्रतिमान
1. किसी संवेग विशेष की द्योतक क्रियाओं की सापेक्ष तीव्रता और उनकी अभिव्यक्‍ति के समय में निहित संबंधों का एक निश्चित विन्यास। 2. किन्हीं विशेष दशाओं में किसी व्यक्‍ति का विशिष्‍ट सांवेगिक प्रतिक्रियाएँ करने का एक निश्चित तौर-तरीका जिसमें अनेक संवेग शामिल हो सकते हैं।

Emotion-in-relationships model
संबंधपरक संवेग प्रारूप
निकट संबंध एक प्रसंग प्रदान करते हैं जिससे प्रबल संवेग उत्पन्न होते हैं जिसका कारण अंतर्व्‍यैक्‍तिक प्रत्याशा को बाधित करने वाले व्यवहारों की संभावना में वृद्धि है।


logo