logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Essential gene
अनिवार्य जीन
वह जीन जिसकी अनुपस्थिति जीव के लिए घातक होती है ।

Esterase
एस्टरेज़
एन्जाइम का एक समूह जो एस्टरों का जलापघटन करता है ।

Etiology
हेतु विज्ञान, हेतुकी
रोग के कारण का अध्ययन ।

Estuary
ज्वारनदमुख
आंशिक रूप से घिरी तटीय जल राशि जो समुद्र से मिलती है ।

Eubacteria
सुजीवाणु
जीवाणुओं के दो बड़े समूहों में से एक जिसमें जीवाणुओं के आधारभूत लक्षण होते हैं और जो अधिकांश जीवाणुओं में पाए जाते हैं । दूसरा समूह आर्कियोबैक्टीरिया ( आद्य जीवाणु) है ।

Eukaryotes
यूकैरियोट, सुकेंद्रक
जीवों (पादपों और जंतुओं) का विशाल समूह जिनकी कोशिकाओं में केंद्रक कला से घिरा हुआ होता है ।

Eukaryotic
सुकेंद्रकी
जीव जिनका केंद्रकीय पदार्थ एक सुस्पष्ट झिल्ली से घिरा रहता है ।

Eutectic
गलन क्रांतिक, यूटेक्टिक
वह परिस्थिति जब परिरक्षात्मक रसायनों का जल में संतुलित वितरण हो ।

Eutrophic
सुपोषी
पानी में पादप पोषणों की भरमार होने की स्थिति । इन पोषणों में जैव तथा अजैव दोनों प्रकार के पदार्थ शामिल हैं ।

Eutrophication
सुपोषण
झीलों में होने वाली काल प्रभावन प्रक्रिया जिसके दौरान जल में घुले पोषकों की मात्रा अधिक हो जाती है । इसके परिणामस्वरूप शैवाल तथा अन्य सूक्ष्म पादपों का अत्याधिक परिवर्धन होता है और घुली हुई ऑक्सीजन के स्तर घट जाते हैं ।


logo