logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Endothermic reaction
ऊष्माशोषी अभिक्रिया
वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें ऊर्जा अवशोषित होती है।

Endurance - limit
सहन - सीमा
यह अधिकतम प्रतिबल का मान है जिसका अनंत प्रत्यावर्तन किसी अवयव में लगाने पर इसकी विफलता नहीं होती । व्यावहारिक दृष्टि से प्रतिबल का अनंत प्रत्यार्वतन 107 प्रत्यावर्तन चक्र माना जाता है।

Energy
ऊर्जा
कार्य - सम्पादन की क्षमता।

Energy of rotation
घूर्णन - ऊर्जा
किसी भी पिण्ड के घूर्णन से संबंधित गतिज ऊर्जा।

Engine indicator
इंजिन सूचक
यह एक युक्ति है जो इंजिन के सिलिण्डर में दाब - आयतन परिवर्तन को आरेखित करती है।

Engine pit
इंजन गर्त
लोकोमोटिव को गर्त के ऊपर खड़ा करके गर्त मिस्री गर्त में खड़े होकर इंजन की मरम्मत करते हैं।

Engraving
उत्कीर्णन
मुख्यतया धातुओं पर खुदाई करके चित्र या डिजाइन बनाने की विधि।

Engraving machine
उत्कीर्णन यन्त्र
वह यन्त्र जिसके द्वारा मुख्यतः धातुओं पर उत्कीर्णन किया जाता है।

Enthalpy
एन्थैल्पी
किसी निकाय का ऊष्मागतिक गुणधर्म है इसका मान आतंरिक ऊर्जा और प्रवाह ऊर्जा के योग के बराबर होता है।

Enthalpy of combustion
दहन की एन्थैल्पी
अपनी स्वाभाविक एवं मानक अवस्था में विभिन्न अवयवों द्वारा निर्मित किसी यौगिक की एन्थेल्पी में वृद्धि।


logo