logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Cooperative interaction pattern
सहयोगी अन्योन्य क्रिया-प्रतिरूप
लेविन द्वारा प्रतिपादित एक अभिप्रेऱण सिद्धांत जिसके अनुसार पृथक-पृथक व्यक्तियों के लक्ष्य एक दूसरे से संबद्ध होते हैं जिससे उनकी लक्ष्य प्राप्ति में एक पूर्ण सकारात्मक सहसंबंध हो सके। इस प्रतिरूप के अंतर्गत एक व्यक्ति को अपने लक्ष्य की प्राप्ति तभी हो सकती है जब अन्य प्रतिभागी अपने पारस्परिक लक्ष्यों को प्राप्त कर ले। इस प्रकार व्यक्ति यही करना चाहता है जो अन्य सहयोगियों के लिए लाभदायक सिद्ध हो।

Coopersmith self-image inventory
कोपरस्मिथ आत्म बिंब तालिका
विद्यार्थी द्वारा आत्मसम्मान को मापने की एक सूची जिसका प्रयोग विद्यालय आयु से ऊपर के बालकों पर किया जा सकता है।

Cost-effectiveness analysis
लागत प्रभावित विश्लेषण
किसी परियोजना की लागत और उसके परिणाम के बीच सहसंबंध की मात्रात्मक माप। परीक्षा में प्राप्त श्रेणियों तथा परीक्षण प्राप्तांकों के रूप में शिक्षा की प्रभाविता की माप और इसका शिक्षा की लागत से संबंध। उदाहरण के लिए खुले विश्वविद्यालय तथा रूढ़ीगत विश्वविद्यालय की लागत प्रभाविता विश्लेषण के आधार पर तुलना।

Co-twin control technique
सहयमज नियंत्रण प्रविधि
सहयमजों पर पर्यावरणी कारणों के प्रभाव को निर्धारित करने की एक प्रयोगात्मक विधि। इसमें दो सहयमजों को भिन्न पर्यावरणी परिस्थितियों में रखा जाता है। दोनों यमजों में किसी भिन्नता का प्रकट होना पर्यावरण का प्रभाव माना जाता है क्योंकि उन दोनों की आनुवांशिकता समान थी।

County school
काउंटी विद्यालय
ब्रिटेन में काउंटी के क्षेत्र के आधार पर शिक्षा-मंडल द्वारा चलाए जानेवाला विद्यालय। इसका नियंत्रण स्थानीय शिक्षा प्राधिकारी द्वारा किया जाता है।

Covert response (behaviour)
प्रच्छन्न अनुक्रिया (व्यवहार)
ऐसी अनुक्रिया जो प्रत्यक्ष रूप से न दिखाई दे। इस अनुक्रिया का आभास किसी उपकरण, व्यक्ति-विशेष की क्रियाओं, चिंतन अथवा पठन की अभिव्यक्ति के आधार पर होता है।

Credit education
उधार शिक्षा
दे. bank stopping.

Creative health
सर्जनात्मक स्वास्थ्य
फिलमोर सेनफोर्ड द्वारा प्रयुक्त एक पद। इसका संबंध बालक के मानसिक स्वास्थ्य से है। माता-पिता, अध्यापकों तथा चिकित्सकों द्वारा बालक के सर्जनात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करके उसमें आत्मविश्वास, व्यक्तिगत संबंधों के निर्माण तथा जीवन की समस्याओं का सामना करने की योग्यता उत्पन्न की जाती है।

Creativity
सर्जनशीलतां
वह गुण जो किसी भी जनसंख्या में एक विस्तृत सातत्यक पर प्रसारित होता है। जनसंख्या के सभी सदस्य इस सातत्यक पर भिन्न-भिन्न स्थान पाते हैं। इस गुण के प्रमुख कारक सहचारी और वैचारिक प्रभाविता, मौलिकता, समायोजना तथा स्वतःस्फूर्त नम्यता और तार्किक मूल्यांकन की योग्यता आदि हैं।

Crisis teacher
संकट स्थिति अध्यापक
संवेगात्मक रूप से क्षुब्ध बच्चों की देखभाल करने के लिए विशेषज्ञ अध्यापक।


logo