सांद्रण (सांद्रता)
किसी संरूपण अथवा मिश्रण के भार तथा आयतन में सक्रिय संघटक की मात्रा।
Concretion
संग्रथन
कैल्सियम कार्बोनेट या लौह ऑक्साइड जैसे रासायनिक यौगिक का स्थानीय सांद्रण जो विभिन्न आकार, रूप, कठोरता और रंग के दानों या ग्रंथिकाओं के रूप में होता है।
Conglomerate
संगुटिकाश्म
अवसादी शैल जिसकी रचना चूने या अन्य पदार्थ द्वारा संयोजित गोल खंडाश्मों से हुई हो।
Coniferous forest
शंकुधारी वन
वह वन जिसमें आमतौर पर सूच्याकार पत्तियों वाले शंकुनुमा वृक्ष होते हैं। ये अधिकांशतः कनाडा, उत्तरी यूरेशिया और भारत में हिमालय के भागों में पाए जाते हैं।
Conservation requirements
संरक्षण संबंधी आवश्यकताएँ
एक भूमि खंड जिसे किसी भूमि उपयोग के अंतर्गत अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता है।
Consistence
गाढ़ापन
विरूपण या संविदारण के प्रति मृदा का प्रतिरोध जिसका निर्धारण मृदा कणों को एक दूसरे के प्रति संसंजन या आसंजन की मात्रा (डिग्री) के अनुसार होता है।
Contour
समोच्च रेखा, कन्टूर
1. एक काल्पनिक रेखा जो मृदा की सतह पर समान उच्चता के बिन्दुओं को जोड़ती है।
2. स्थलाकृति मानचित्र (टोपोशीटों) आदि में प्रदर्शित समान ऊँचाई के बिंदुओं को जोड़ने वाली रेखा।
Contour farming
समोच्च कृषि
समोच्च रेखा के साथ-साथ खेती करने की विधि। इससे अपवाह कम होता है और नमी का संरक्षण अधिक होता है तथा फसल उत्पाद में वृद्धि होती है।
Contour interval
समोच्च रेखांतराल
मानचित्र पर आसन्न समोच्च रेखाओं के बीच ऊँचाई में अंतर।
Contour map
समोच्च रेखी मानचित्र
ऊँचाई के नियमित अन्तरालों पर खींची गई समोच्च रेखाओं के द्वारा (जैसे प्रत्येक 20 फुट के लिए एक) पृष्ठ के आकृति विन्यास को प्रदर्शित करने वाला मानचित्र।