logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Cheap money
1.सस्ती मुद्रा 2. अल्प ब्याज-दर
1. सस्ती मुद्रा : वह स्थिति जिसमें क़ीमतें बढ़ जाने के कारण मुद्रा की क्रय-शक्ति घट गई हो।
2. अल्प ब्याज-दर : वह स्थिति जिसमें ब्याज-दर कम होने के कारण कर्ज़ सरलता से मिल जाता है।
तुल. दे. tight money

Cheap money policy
अल्प ब्याज-दर नीति
केंद्रिय बैंक द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैंक दर को घटा कर रोज़गार और व्यापार को बढ़ावा देने का प्रयास।

Cheque
चैक
चैक किसी बैंक के नाम लिखा गया माँगदेय विनिमय-पत्र हैं। विनिमय-पत्र की भाँति चैककर्ता भी इस पर अपने हस्ताक्षर करता है और इसमें उल्लिखित रक़म को निर्दिष्ट व्यक्ति या उसके आदेशिती अथवा धारक को, माँगने पर, अदा करने की बैंक को अशर्त आज्ञा देता है।
cheque के विभिन्न प्रकारों के लिए दे. bearer cheque, crossed cheque, open cheque, order cheque, stale cheque.

Circulating capital
प्रचल पूँजी
चालू परिसंपत्तियों में निविष्ट राशि जैसे प्राप्य बिल, रोकड़ बाक़ी आदि।
तुल. दे. fixed capital

Circulating capital goods
प्रचल पूँजी पदार्थ
ऐसी परिसंपत्तियाँ जो अल्पकालीन उपभोग में समाप्त हो जाती हैं जैसे, ईंधन।

Class rate
वर्ग दर
अ - (बीमा) किसी विशेष वर्ग की जोखिम के बीमे के लिए लागू होने वाली प्रीमियम-दर।
आ - (परिवहन) किसी लोक वाहक द्वारा वर्गीकृत वस्तुओं की ढुलाई के लिए वसूल किया जाने वाला भाड़ा।

Clean acceptance
पूर्ण सकार, पूर्ण स्वीकृति
अदाकर्ता द्वारा बिना कोई शर्त लगाए हुंडी सकारना। इस प्रकार की सकार व्यक्त करने के लिए अदाकर्ता हुंडी पर प्रायः 'स्वीकृत' शब्द लिख कर तारीख़ सहित अपने हस्ताक्षर कर देता है।
समान. absolute acceptance, general acceptance

Clean bill
अप्रलेखी बिल, अप्रलेखी हुंडी
ऐसा विनिमय-पत्र अथवा हुंडी जिसके साथ बिल्टी अथवा लदान-पत्र आदि नत्थी न हों।
तुलं दें. documentary bill

Clean credit
उधार-खाता
बैंक द्वारा किसी व्यक्ति के नाम खोला गया ऐसा 'उधार-खाता' जिसमें से वह बैंक के ऊपर अप्रलेखी हुंडी करके पैसा निकाल सकता है।

Clearance sale
रियायती बिक्री
दुर्विक्रेय अथवा अवशिष्ट माल को निकालने के लिए घटी दरों पर विशेष बिक्री की व्यवस्था।


logo