logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Brassica Oleracea
ब्रेसिका औलेरेसिया
ब्रैसिका की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में जंगली पातगोभी कहते हैं।

Brassica Oleracea Var. Botrytis / Cauliflower
फूलगोभी
ब्रैसिका औलेरेसिया की प्रजाति बोट्राइटिस बोट्राइटिस का सामान्य भाषा का नाम। उसका सारा ही पुष्पक्रम भोज्य होता हैं।

Brassica Oleracea Var. Capitata
ब्रैसिका औलेरेसिया प्रजाति कैपिटेटा
ब्रैसिका औलेरेसिया की एक प्रजाति, जिसे सामान्य भाषा में पातगोभी कहते हैं।

Brassica Oleracea Var. Gongylodes
ब्रैसिका औलेरेसिया प्रजाति गौगिलोडीस
ब्रैसिका औलेरेसिया की एक प्रजाति जिसे सामान्य भाषा में गांठगोभी कहते हैं।

Brassica Rapa
ब्रैसिका रेपा
ब्रैसिका की एक जाति, जिसे सामान्य भाषा में शलजम कहते हैं।

Breeder Seed
प्रजनक बीज
किस्म विशेष को प्रायोजित करने वाले अभिकरण द्वारा पादप प्रजनन की कड़ी निगरानी में प्रजनित बीज जो आधार बीज प्रजनित करने के काम आता है।

Breeding
प्रजनन
फौधों या जानवरों कि किस्म या नस्ल को सुधारने के उद्देश्य से की जाने वाली जनन क्रिया।

Brown Algae
भूरे शैवाल
वे शैवाल, जिनमें हरे वर्णक क्लोरोफिल के अतिरिक्त भूरा वर्णक फ्यूकोजेन्थिन भी रहता है और क्लोरोफिल को आच्छत्र किए रहता है।

Brownian Movement
ब्राउनीगति
कोशिका-द्रव्यी-आव्यूह (मैट्रिक्स) में निलंबित कोलाइडी कणों का टेढ़ा-मेढ़ा संचरण।

Bryophyta
ब्रायोफाइटा
निम्न श्रेणी के पौधों का एक संघ जिसमें भ्रूण विकसित होता है परन्तु संवहन ऊतक नही पाये जाते हैं।


logo