logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bott stick
डाट छड़ / डाट दण्ड
एक लम्बा लोहे का छड़ जिसके एक सिरे पर गीली मिट्टी का पिण्ड लगा रहता है जिसके द्वारा क्यूपला के तली छिद्र को बन्द किया जाता है।

Bottom anchored core
तली बद्ध क्रोड
साँचे की तली में बँधा हुआ क्रोड ताकि साँचे में पिघली धातु उढेलते समय क्रोड प्लवमान न हो सके

Bottom board
तली तख्ता
निम्नक के नीचे रखे जाने वाला तख्ता।

Bottom chearance (Ingears)
तल अवकाश
दो गियरों के मिलन अवस्था में एक गियर के दंत - शिखर और दूसरे गियर के दंत की तली के मध्य लघुतम दूरी।

Box section
पेटीनुमा परिच्छेद / बाक्स परिच्छेद
एक खोखला संरचनाओं में प्रयुक्त होने वाला परिच्छेद जिसकी अनुप्रस्थ काट आयताकार होती है।

Brake cylinder
ब्रेक सिलिण्डर
द्रवीय ब्रेक तन्त्र में ड्रम के अन्दर स्थिति सिलिण्डर जिसमें पिस्टन चालित ब्रेक शू लगे होते हैं। सिलिण्डर के दोनों सिरे खुले होते हैं।

Brake drum
ब्रेक ड्रम
ढलवां लोह अथवा दाबित इस्पात से निर्मित ढोल जिसकी भीतरी पृष्ठ पर ब्रेक शू लगता है । ढोल हब पर आरोपित रहता है।

Brake hose
ब्रेक हॉज
धातुयी ट्यूबन और अग्र चक्र सिलिण्डर के बीच नम्य हॉज जोड़ जिससे ब्रेक द्रव अग्र चक्र सिलिण्डरों में पहुँचता है।

Brake lining
आरोध - आस्तर
आरोध की आन्तरिक पृष्ठ पर लगाये जाने वाली एक घर्षणी पदार्थ की परत जो ब्रेक ड्रम के सम्पर्क में आने पर गतिरोध उत्पन्न करती है।

Brake power
ब्रेक शक्ति
आरोध - युक्त से मापी जाने वाली इंजन या टर्बाइन की शाफ्ट पर उपलब्ध शक्ति।


logo