logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

assign
निर्धारित करना अभिकलित्र प्रणाली के एक भाग (प्रायः उपांत इकाई) को किसी विशेष उद्देश्य के लिए आरक्षित करना। यह आरक्षण सामान्यतः प्रोग्राम के दौरान स्थायी होता हैं।

auto abstract
स्वतः सार प्रलेख से ऐल्गारिथ्म द्वारा चुने गए मुख्य शब्दों की सार्थक क्रम में प्रस्तुत सार-सूची।

auto coding
स्वतः प्रक्रम प्रोग्राम के लिपिक कार्य को सरल बनाने वाली कोई भी तकनीक जिसमें अभिकलित्र का उपयोग किया जाता है।

automatic coding
स्वतः प्रक्रम देखिए 'auto coding'

automatic error correction
स्वतः त्रुटि संशोधन ऐसी तकनीक जिसमें त्रुटि संशोधन संकेत और त्रुटि अभियान संकेत का प्रयोग होता है। इसमें (प्रायः) स्वतः पुनः संचरण का भी प्रयोग होता हैं। संचरण संबंधी स्वतः शोधित हो जाती हैं।

automatic punch(ing)
स्वचल छिद्रण, स्वचलित छिद्रण ऐसी प्रक्रिया जिसके अंतर्गत कार्ड मशीन में स्वतः छिद्रित होते जाते हैं। 'automatic tape punch' भी दखें।

automatic tape punch
स्वचल फीता छिद्रक, स्वचल टेप छिद्रक संयोजन की वह युक्ति जिसके द्वारा पेपर टेप स्वतः छिद्रित होता हैं।

automatic verifier
स्वतः सत्यापक छिद्रित कार्डों के सत्यापन के लिए प्रयुक्त युक्ति।


logo