समनुदेशित संवाददाता
वे समाचारदाता या संवाददाता जो अदालतों, थानों आदि लगे बंधे स्थानों पर प्रतिदिन न जाकर नगर सम्पादक या समाचार सम्पादक के आदेश पर कभी कहीं और कभी कहीं समाचार एकत्र करने जाते हैं।
assignment of copy right
सर्वाधिकार समनुदेशन
पत्र-पत्रिका को लिखित सामग्री, चिह्र या किसी अन्य वस्तु के उपयोग या प्रकाशन का एकाधिकार प्रदान किया जाना।
assistant
सहायक
जैसे, सहायक सम्पादक।
associate
सहयोगी
जैसे, सहयोगी सम्पादक या सह संपादक।
audience research
श्रोता अनुसंधान
प्रयोक्ताओं की रूचि-अरुचि, मत-मतान्तर का पता लगाना, यथा।
पत्र-पत्रिका के लिये--पाठक अनुसंधान
रेडियो के लिये--श्रोता अनुसंधान
फिल्म और टेलीविजन के लिये--दर्शक अनुसंधान।
audiovisual
दृश्य-श्रव्य
जो साथ ही साथ देखा और सुना जा सके।
authorised version
अधिकृत पाठ, अधिकृत रूप
प्रमाणित या अधिकृत पाठ। जब कोई समाचार, वक्तव्य या वृत्तांत किसी संबंधित अधिकारी द्वारा सही घोषित कर दिया जाता है तब वह उसका प्रमाणित या अधिकृत पाठ या रूप कहलाता है।