logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

affiliating university
संबंधन विश्वविद्यालय
ऐसा विश्वविद्यालय जिसमें शिक्षण केन्द्रीय रूप से न होकर विभिन्न स्थानों में स्थापित मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के द्वारा होता है।

affiliation
संबंधन
विश्वविद्यालय से प्राप्त मान्यता।

after school schedule
विद्यालय उपरांत कार्यक्रम
छात्रों के लिए निश्चित औपचारिक शिक्षा की समय-सारणी के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की शैक्षिक अथवा पाठ्येतर क्रियाओं का लचीला कार्यक्रम।

age grade progress
आयु श्रेणी प्रगति
आयु और श्रेणी के अनुसार विद्यार्थियों की प्रगति।

age grade report
आयु श्रेणी रिपोर्ट
ऐसा वार्षिक और अर्धवार्षिक सांख्यिक सारांश जिसमें यह दिखाया जाता है कि किसी कक्षा में आयु, संख्या और कालक्रम के अनुसार कितने छात्र पिछड़ गए और कितने आगे बढ़ गए।

age grade status
आयु-श्रेणी प्रस्थिति
अ- किसी विशेष कक्षा के लिए निर्धारित सामान्य आयु विस्तार की तुलना किसी छात्र की आयु (वास्तविक अथवा मानसिक)। आ- किसी विशेष कक्षा के लिए निर्धारित सामान्य और वास्तविक आयु।

age grade survey
आयु श्रेणी सर्वेक्षण
किस कक्षा में किस आयु के छात्र हैं इसका सर्वेक्षण करना।

aggregate attendance
समुचित उपस्थिति
तिमाही, छमाही, सालाना या किसी समयावधि में छात्र की निजी उपस्थिति का कुल जोड़।

agricultural education
कृषि शिक्षा
कृषि कार्यों और तत्संबंधी उत्तरदायित्वों की शिक्षा जो खेती या उससे संबंधित अन्य कार्यों में लगे या लगाए जाने वाले व्यक्तियों को दी जाती है तथा जो प्रारम्भिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होती है।

agricultural school
कृषि विद्यालय
ऐसा विद्यालय जहां सभी साधारण विषय तो पढ़ाये जाते हैं परन्तु कृषि को प्रधानता दी जाती है। कृषि शिक्षा के क्षेत्र में यह व्यावसायिक शिक्षा का एक पूर्ण सोपान माना जाता है।


logo