logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Colour pyramid
वर्ण पिरामिड
संभवत: सभी दृश्य रंगों का उनके मूल गुणों जैसे चमक और शुद्धता का किसी त्रिकोण, वर्ग या वृत्त पर त्रिविमीय प्रभाव का निदर्शन कराने वाली प्रतीकात्मक आकृति।

Colour shade
वर्णाभा
किसी नियत वर्ण अथवा नियत शुद्धता वाली अनेक वर्णशृंखलाओ में ऐसी शृंखला जिसमें केवल रंगों की चमक में भिन्नता हो।

Colour shock
वर्णाघात
रोर्शाक के स्‍याही-धब्‍बा परीक्षण में पात्र को रंगीन धब्बे वाले कार्ड दिखाए जाने पर उसके मन में होने वाले विक्षोभ की सूचक अनुक्रिया।

Colour tint
वर्ण छटा
1. गहरी वर्णाभा के विरोध मध्यम धूसर जैसे हल्के रंग। 2. कभीं-कभीं रंगों की शुद्धता की मात्रा के लिए प्रयुक्‍त पर्याय।

Colour triangle
वर्ण त्रिकोण
निश्‍चित रंगों के संबंधों को दिखाने के लिए बनाई गई एक त्रिभुजाकार समतल आकृति। यह आकृति वर्णपिरामिड का आधार होती है।

Colour vision theory
वर्णदृष्‍टि सिद्धांत
वर्णप्रत्यक्षण में शरीर-क्रिया के अनिवार्य योगदान पर प्रकाश डालने वाली विभिन्न (मुख्यत: 5) विचारधाराएँ जिनसे यह स्पष्‍ट होता है कि प्रकाश किस प्रकार तंत्रिकीय आवेगों में परिवर्तित हो कर हमें विभिन्न रंगो के रूप में दिखाई पड़ते हैं।

Colour wheel
वर्ण चक्र
वर्ण मिश्रण करने के लिए तेजी से घुमाया जाने वाला एक चक्र जिसमें विभिन्न आकार और रंगों के अलग-अलग खंड होते हैं और इन खंडों के आकार को आमतौर से बदला जा सकता है।

Coma
अतिमूर्च्छा
पूरे या लगभग पूरे व्यवहार और अधिकांश प्रतिर्वत क्रियाओं के स्थगित हो जाने की दशा जिसमें व्यक्‍ति अत्‍यंत पीड़ादायी उद्दीपनों के प्रति भी प्रतिक्रिया नहीं कर पाता।

Combat fatigue
रण क्लांति
युद्ध में सक्रिय भाग लेते रहने से उत्पन्न दुश्‍चिंता, आकुलता, थकान एवं शक्‍तिह्रास के कारण होने वाला व्यक्‍तित्व एवं व्यवहार विकार; एक प्रकार की उग्र दबाव प्रतिक्रिया। यह स्‍थिति सामान्यत: अस्थायी होती है किंतु कभी-कभी स्थायी तंत्रिकाताप का रूप ले सकती है।

Combination tone
संयोजक स्वरक:
दो स्वरकों के एक साथ बजाए जाने पर उत्पन्न हो सकने वाला एक अतिरिक्‍त स्वरक।


logo