logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Fanning
मंद धमन अल्प वायु में धमन भट्टी को चालू रखने की एक विधि। इस अवधि में ईंधन की खपत और उत्पादन बहुत कम होता है। धमन भट्टी को इस अवस्था में काफी समय तक रखा जा सकता है और आवश्यकता होने पर भट्टी को पुनः सामान्य उत्पादन के लिए शीघ्र तैयार किया जा सकता है। इस अवधि में न तो घान डाला जाता है और न भट्टी से धातु या धातुमल निकाला जाता है।

Fan steel process
फैन इस्पात प्रक्रम टंगस्टन उत्पादन का एक प्रक्रम। इसमें लगभग 800°C ताप पर बुल्फ्रैमाइट को धोने के सोडे के साथ गरम किया जाता है। उत्पाद को निक्षालित कर सोडियम टंगस्टेट विलयन को छान लेते हैं। इसका कैल्सियम क्लोराइड के साथ उपचार करने से कैल्सियम टंगस्टेट का अवक्षेप प्राप्त होता है। इसे हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ उबालने से टंगस्टिक अम्ल प्राप्त होता है। इसे अमोनियम पैरा-टंगस्टेट में परिवर्तित कर दिया जाता है और नाइट्रिक अम्ल मिलाकर अपेक्षाकृत शुद्ध टंगस्टिक अम्ल प्राप्त होता है। टंगस्टिक अम्ल को ऑक्साइड में परिवर्तित कर देते हैं और ऑक्साइड को हाइड्रोजन की उपस्थिति में उच्च ताप पर गरम करने से धातु प्राप्त होती है।

Fatigue
श्रांति बार-बार या परिवर्ती प्रतिबलों के प्रभाव से किसी धातु अथवा मिश्रातु के यांत्रिक गुणधर्मों में होने वाला ह्रास। इस परिघटना से धातु में विभंग उत्पन्न हो जाता है जिसका अधिकतम मान उसके तनन-सामर्थ्य से कम होता है। श्रांति-विभंग, छोटी दरारों से आरंभ होते हैं प्रतिबल के कारण बढ़ते जाते हैं।

Fatigue limit
श्रान्ति सीमा वह अधिकतम प्रतिबल जिसके नीचे किसी पदार्थ का विभंग नहीं होता चाहे उस पर कितनी ही बार प्रतिबल प्रयुक्त किया जाए। श्रांति परीक्षणों से ज्ञात हुआ है कि किसी धातु की सहायता अर्थात् टूटने से पहले सह्य प्रतिबलों की मात्रा, अधिकतम प्रतिबल पर नहीं बल्कि प्रयुक्त प्रतिबल के परास पर निर्भर करती है। इसे सहन सीमा भी कहते हैं।

Fatigue range
श्रांति परास प्रतिबल की अधिकतम परास जिसे कोई धातु अनिश्चित समय तक सहन कर सकता है। जब तनन का अधिकतम प्रतिबल, संपीडन के अधिकतम प्रतिबल के बराबर होता है तो श्रांति-सीमा श्रांति-परास दुगुना होता है। श्रांति अवस्थाओं की व्याख्या करने के लिए माध्य प्रतिबल अर्थात् अर्ध-परास का उल्लेख करना आवश्यक है।

Fatigue test
श्रांति परीक्षण देखिए-- Mechanical test के अंतर्गत

Feeder
प्रभरक किसी साँचे का वाहक अथवा पूरक कुंडिका जो संचक के पिंडन के फलस्वरूप होने वाले सकुंचन की प्रतिपूर्ति करने के लिए साँचे में गलित धातु की पूर्ति करती है।

Feed hopper
प्रभरण हॉपर धान को संग्रह करने के लिए प्रयुक्त एक पात्र। इस पात्र में धान को आवश्यकतानुसार नियंत्रित दर पर अन्य प्रक्रियाओं के लिए निहिलता जाता है।

Feeding head
प्रभरण शीर्ष संधानशाला में एक बहुत बड़ी पूरक कुंडिका जिसमें पर्याप्त मात्रा में धातु उपस्थित रहता है। जब पिंडन के फलस्वरूप संचक का धातु सिकुड़ता है तो यह धातु, भरक का काम करता है। इससे संचक में रिक्तियाँ उत्पन्न नहीं हो पाती है।

Fernihrome
फर्नीक्रोम एक लोह मिश्रातु जिसमें 37% लोहा, 30% निकैल, 8% क्रोमियक और 25% कोबाल्ट होता है। इसका तापीय, प्रसार कम होता है तथा इसका उपयोग विद्युत घटकों में सीलों के लिए होता है।


logo