1. किसी वस्तु का नमूना जिसे देख कर उसी प्रकार की वस्तु बनाई जाए।
2. नकल करने के लिए उदाहरण - जैसा कि निष्पादन का मानक-उदाहरणार्थ विदेशी भाषा सिखाने में मूल निवासी द्वारा बोले गए शब्द जो छात्रों के हेतु उस भाषा के अभ्यास के लिए बोले जाते हैं।
3. किसी वस्तु, सिद्धांत अथवा विचार का रेखीय अथवा त्रिविम माप प्रदर्शन।
4. अंतः संबंधी कारक अथवा चर जो सब मिल कर एक सामाजिक अथवा मनोदैहिक संस्थान के शाब्दिक अथवा गणितीय प्रतीकात्मक तत्व बताते हैं।
moderation
परिनियामन, परिमार्जन
अ- किसी विषय पर परिचर्चा में मध्यस्थता करना और वार्ता को विषय तक सीमित रखना।
आ- परीक्षा के प्रश्नपत्रों तथा परीक्षा के परिणामों का अपेक्षित स्तर के अनुसार जाँच करना तथा उसमें संसोधन करना।
moderator
1. परिनियामक 2. परिमार्जक
1. किसी विषय पर वार्ता या परिचर्चा में मध्यस्थता करने वाला व्यक्ति जो वार्ता को विषय पर केंद्रित रखता है और प्रत्येक वार्ताकार को विचाराभिव्यक्ति का समान अवसर प्रदान करता है।
moderator
1. परिनियामक 2. परिमार्जक
2. परीक्षा के प्रश्न पत्रों तथा परीक्षा के परिणामों के अपेक्षित स्तर के अनुसार उनकी जाँच और संशोधन करने वाला व्यक्ति।
modern education
आधुनिक शिक्षा
आधुनिक शिक्षा पद्धतियों पर आधारित शिक्षा और पाठ्यचर्या जो अध्ययन और अध्यापन में नयी तकनीकों का अधिकाधिक प्रयोग करे और शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति तथा समयानुसार संशोधन और परिवर्द्धन करे।
monitor
मानीटर, परिवीक्षक
अ- शिक्षण कार्य या कक्षा-प्रबंध में दैनिक कार्यों जैसे श्याम-पट्ट साफ करना, छात्रों की कापियां एकत्रित या वितरित करना, कक्षा में अनुशासन बनाये रखना आदि कार्यों में अध्यापक की सहायता करने के लिए जिसे नियुक्त किया गया हो अथवा चुना गया हो।
आ- समूह गतिकी में व्यक्तियों के किसी पूर्व निर्दिष्ट व्यवहार का लेखा रखने वाला।
monitorial school
मानिटरी विद्यालय
दे. Lancastrian system
monograph
विनिबंध
किसी वस्तु का लिखित वर्णन; किसी विशेष विषय पर शोध प्रबन्ध, पुस्तिका या पत्रिका रूप में प्रकाशित एक वैज्ञानिक पत्र।
monosyllabic word
एकाक्षरी शब्द
एक अक्षर से बना शब्द जैसे 'हा' या 'न'।
monotony
एकरसता
अ- लय, ध्वनि, शब्द-उच्चारण में निरंतर बनी रहने वाली एकरसता जो विविधता के अभाव में उबा देती है।
आ- अध्ययन और अध्यापन में विविधता न रहना। इसका कारण एक ही तरह के अध्ययन अध्यापन तथा शैक्षिक कार्य को बार-बार दोहराना होता है। ऐसा कार्य नीरस हो जाता है।