logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

news instinct
समाचार सूझ समाचार की सहज सूझ-बूझ, परख या बोध शक्ति, अर्थात् किसी सूचना या घटना के समाचारत्व को अनायास ही ग्रहण कर लेने की क्षमता। इसके लिए न्यूज़ सेंस और नोज़ फॉर दी न्यूज़ शब्दों का भी प्रयोग होता है।

news magazine
समाचार पत्रिका वह पत्रिका जिसमें मुख्य रूप से विविध प्रकार के रोचक विषयों से संबंधित समाचार होते हैं। इसमें समाचार लेखन की शैली तथ्यात्मक न होकर अधिकांशतः व्यक्तिपरक तथा व्याख्यात्मक होती है और उसमें पत्रिका की रीति-नीति की छाप स्पष्ट झलकती है। ये समाचार संक्षेप में तथा वर्गीकृत ढंग से प्रकाशित किए जाते हैं, अर्थात् विभिन्न विषय-शीर्षकों के अन्तर्गत।

newsman
पत्रकार समाचारपत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने वाला पत्रकार। सामान्य रूप से इस शब्द का प्रयोग जर्नलिस्ट के पर्याय के रूप में होता है।

newspaper chain
समाचार-पत्र श्रृंखला एक ही स्वामित्व में प्रकाशित होने वाले पत्र-पत्रिकाएं, जैसे बैनेट कीरजमैन तथा इंडियन एक्सप्रेस श्रृंखला।

newspaper group
समाचार समूह एक ही स्थान से एक ही स्वामित्व में प्रकाशित होने वाले पत्र-पत्रिकाएं जैसे हिन्दुस्तान टाइम्स, आनन्द बाज़ार प्रकाशन समूह।

newspaper management
समाचार प्रबंधन इसे प्रेस मैनेजमेंट या प्रेस प्रबंधन भी कहते हैं। इस व्यापक शब्द में समाचार पत्र उत्पादन से संबंधित समस्त विविध कार्य एव विभाग समिहित हैं। मुख्यतः सामान्य व्यवस्था, विज्ञापन, मुद्रण और प्रसार इसके अन्तर्गत आते हैं।

newspaper merger
समाचार-पत्र विलयन प्रशासनिक और वित्तीय कारणों से किसी समाचार-पत्र का किसी अन्य समाचार पत्र के साथ विलय होने की स्थिति।

news reporting
संवाद-लेखन सार्वजनकि हित की घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर किसी पत्र-पत्रिका के लिए उनका विवरण तैयार करना।

news sense
समाचार सूझ देखिए 'news instinct'

news service
समाचार सेवा समाचार पत्रों को समाचार प्रदान करने की संगठित व्यवस्था।


logo