कार्बनिक उर्वरक
प्राणियों और वनस्पतियों के अवशिष्ट को संसाधित करने से बने पर्याप्त पोषक तत्व युक्त कार्बनिक पदार्थ।
Organic manure
जैव (कार्बनिक) खाद
मुख्यतः वनस्पति या प्राणि-उत्पत्ति की कार्बनमय सामग्री जिसे विशेषतः पादपों के पोषण के लिए मिट्टी में मिलाया जाता है।
Organic matter
जैव पदार्थ
मृदा में पाये जाने वाले पादपों एवं प्राणियों के अपघटित अवशिष्टों यथा- जीवों की कोशिकाएँ एवं ऊत्तक तथा सूक्ष्मजीवों की क्रिया द्वारा संश्लेषित पदार्थ।
Organic soil
जैव मृदा
मृदा जिनमें न्यूनतम जैव पदार्थ 20 प्रतिशत तथा न्यूनतम मृत्तिका 30 से 60 प्रतिशत के मध्य हो।
Ortstein
आर्टस्टेन
स्पोडोस्पेन्स के. बी. संस्तर पर एक कठोर पर्त जिसमें योजक पदार्थ समपोहित सेस्क्वीऑक्साइड (अधिकतर लौह) और जैव पदार्थ सम्मिलित है।
Osmotic pressure
परासरणी दाब
केशिका भित्ति या झिल्लिका के दोनों ओर लवण के असमान सांद्रीकरण के परिणास्वरूप जीवों पर सप्रयास दबाव।
Out crop
दृश्यांश
शैल परतों की वे कोरें जो भू पृष्ठ पर खुली दिखाई देती हैं।
Outwash plain
हिमानी धौत मैदान
प्रतिसारी हिमनदों से पिघलकर बहती जलधारा द्वारा छोड़े गए मोटे गठन वाले पदार्थों (बालू, कंकड़ आदि ) का निक्षेप।
Oven dry soil
अवन शुष्क मृदा
105 सेंटीग्रेड पर शुष्क होने पर मृदा का स्थिर भार।
Oxic horizon
ऑक्सिक होराइजन/संस्तर
ऐसा खनिज मृदा संस्तर जो कम से कम 30 सेमी. मोटा होता है। इसमें अपक्षयी प्राथमिक खनिज अथवा 2:1 जालक मृत्तिका नहीं होती है परंतु 1:1 जालक मृत्तिकाएँ और अत्यधिक अघुलनशील खनिज (स्फटिक बालू, लौह और एलुमिनम के जलयोजित ऑक्साइड) होते हैं। इसमें विनिमयशील क्षारकों की मात्रा कम होने के कारण धनायन विनिमय क्षमता होती है।