एक अंतर्लम्बी शैफ्ट जो यथाअवसर प्रत्यागामी गति को घूर्णि गति में अथवा घूर्णी गति को प्रत्यागामी गति में बदलता है।
Crater wear
कोटरीय निघर्षण
उच्च चाल पर तप्त छीलन के कारण रेक फलक पर बना कोटर।
Crest
शिखर
चूड़ी का सबसे ऊँचा भाग।
Crest - still
शिखर -सिल
खांच और वीयर की वह ऊपर की सतह जिसके ऊपर से जल प्रवाहित होता है शिखर या सिल कहलाती है।
Critical damping
क्रान्तिक अवमंदन
वह न्यूनतम श्यान अवमंदन जिससे कोई विस्थापित तन्त्र बिना दोलन के साम्यावस्था में आ जाता है।
Critical path method (CPM)
क्रांतिक पथ विधिं
विस्तृत परियोजना एवं नियंत्रण के लिए एक क्रमबद्ध प्रक्रम।
Critical point
क्रांतिक बिन्दु
शुद्ध पदार्थ की वह अवस्था जहाँ पर शुद्ध वाष्प फेज और द्रव फेज के गुणधर्म समान होते हैं। इस बिन्दु पर पदार्थ की द्रव और गैसीय प्रवस्थाओं का भेद समाप्त हो जाता है तथा वाष्पन की गुप्त ऊष्मा लुप्त हो जाता है।
Critical pressure
क्रांतिक दबाव
क्रांतिक बिन्दु पर शुद्ध पदार्थ का दाब।
Critical speed
क्रान्तिक चाल
किसी गूर्णी तन्त्र की वह चाल जो तन्त्र की अनुनादी आवृत्ति के बराबर होती है।