logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Collegial marriage
साहचर्य विवाह
एक ऐसा संबंध जिसमें मैत्री और साझेदारी पर जोर दिया जाता है। पति-पत्‍नी शादी में एक दूसरे की योग्यता एवं रुचि के प्रति आदर रखते हुए विभिन्न भूमिकाओं की जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं।

Colligation
संबंधन
किन्ही तथ्यों का ऐसा संमिश्रण जिसमें उस संमिश्रण के अंगभूत घटकों को अलग-अलग पहचाना जा सके।

Colour blindness
वर्णांधता
अनेक रंगों को देखने पर भी उसमें ठीक से भेद न कर पाने का दृष्‍टि दोष।

Colour blindness test
वर्णांधता परीक्षण
रंगों में भेद कर सकने की अपसामान्यताओं का पता लगाने के लिए काम में लाई जाने वाली एक प्रविधि जिसमें ये चार प्रकार के परीक्षण होते है: वर्णमिलान परीक्षण, वर्णसंभ्रांति परीक्षण, व्यावहारिक वर्ण परीक्षण और प्रायोगिक वर्ण परीक्षण।

Colour circle
वर्ण वृत
1. वर्णमिश्रण की सुस्पष्‍ट व्याख्या करने के लिए न्यूटन द्वारा प्रयुक्‍त एक प्रविधि जिसमें एक गोल चक्र पर विभिन्न रंग इस अनुपात में लगाए गए होते हैं कि उसे तेजी से घुमाने पर धूसर रंग दिखाई पड़ता है।

Colour constancy
वर्ण स्थैर्य
किसी साधारण वस्तु के रंगों पर प्रकाश परिवर्तन या देखने की अन्य विधि का कोई प्रभाव न पड़ना, जैसे लाल रंग की पेंसिल का हरे प्रकाश में भी लाल दिखाई पड़ना।

Colour contrast
वर्ण-विपर्यास, वर्ण-विरोध
दो रंगों को एक ही साथ देखने पर एक का दूसरे पर पड़ने वाला विषम प्रभाव।

Colour cycle
वर्ण चक्र, वर्णावर्तन
स्पेक्ट्रमी क्रम में किसी गोलाकार पट्टी पर सब रंगों को पूर्ण शुद्ध रूप में प्रस्तुत करना।

Colour insistence
वर्णनिर्बंधता
विशेषत: रंगों की चमक और शुद्धता से संबंधित रंग की प्रभावशीलता या ध्यानाकर्षण क्षमता।

Colour invariables
वर्ण अपरिवर्त्य
मध्यवर्ण क्षेत्र में देखने पर भी जिनकी चमक या शुद्धता में परिवर्तन न हो ऐसे चार रंग: पीला, नीला, नीलाभ हरा और नीलाभ लाल या गुलाबीपन लिए हुए लाल।


logo