तथ्यों अथवा घटनाओं के बीच संबंध निकालने, साक्ष्यों का माप और मूल्यांकन करने तथा किसी परिणाम पर पहुंचने की मानसिक प्रक्रिया जिसमें प्राक्कल्पना का निर्माण, दत्त संग्रह, आगमनात्मक तथा निगमनात्मक विश्लेषण अंतर्निहित है।
Scrambled book
मिश्रित पुस्तक
प्रोग्रामित अधिगम में प्रयोग की जानेवाली वह विशेष पुस्तक जिसमें विषय-सामग्री को अनुक्रमिक रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें शिक्षार्थी का ध्यान पाठ्यपुस्तक के पृष्ठों पर क्रमानुसार निदेशित नहीं किया जाता बल्कि आवश्यकतानुसार भिन्न -भिन्न पृष्ठों पर केंद्रित किया जाता है। प्रशाखीय प्रोग्रामित सामग्री में प्रत्येक चरण पर विकल्प उत्तर के चयन के अधार पर नई अथवा समीक्षक सामग्री प्रस्तुत की जाती है।
Screening test
पृथक्करण परीक्षण, छंटाई परीक्षण
एक समूह में किसी विशिष्ट वर्ग के व्यक्तियों को चुनने के लिए तैयार किया गया एक परीक्षण जैसे किसी पाठ्यक्रम विशेष में आवेदकों को प्रवेश के साक्षात्कार के लिए छांटने का परीक्षण।
Seat work
स्वस्थान कार्य
कोई भी कार्य अथवा क्रियाकलाप जिसे एक बालक किसी पर्यवेक्षण के बिना अपने ही डेस्क पर कर सकता है।
Secondary reinforcer
गौण पुनर्बलक
उद्दीपन जो अपने आप में लाभप्रद नहीं हैं परंतु मुख्य पुनर्बलक से संबंधित हो जाने पर फलदायक हो जाते हैं। ये स्वीकृति अथवा धन जैसी अनुकूलन प्रक्रिया से निर्मित होते हैं।
Secret self (teacher self assessment process)
गुप्त स्व
अध्यापक के व्यवहार से संबद्ध सूचना जो केवल उसे ही ज्ञात है। विद्यालयी-परिवेश के अन्य व्यक्ति इससे अवगत नहीं हो पाते। उदाहरण के लिए एक अध्यापक नए सामाजिक विज्ञान-कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अपनी कठिनाई अपने सहयोगियों को नहीं बताना चाहता।
Section
अनुभाग, सेक्शन
विद्यालयी कक्षा अथवा कक्षा समूह का एक पृथक भाग।
Segregation in education
शिक्षा में पृथक्करण
समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग शिक्षा-व्यवस्था। इस व्यवस्था में जाति, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति आदि भेदों के आधार पर अलग-अलग सुविधाओं का प्रावधान किया जाता है।
Selection model
चयन प्रतिरूप
संप्रत्यय प्राप्ति का चयनोन्मुख प्रतिरूप जिसमें संप्रत्यय प्राप्ति की मुख्य भूमिका विद्यार्थियों की होती है। इसमें वे सक्रिय रूप से भाग लेते हैं तथा उदाहरणों को स्वयं चुनकर संगठित एवं क्रमबद्ध करते हैं। इसमें विद्यार्थियों को अपनी प्राक्कल्पना तथा उनकी विशेषताओं का विवरण बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
Selective admission
चयनात्मक प्रवेश
किसी शैक्षिक संस्था में चयन द्वारा विद्यार्थियों का दाखिला। चयन की कसौटी विद्यार्थियों का निवास अथवा प्रागुक्तिपरक माप अथवा उनकी शैक्षिक क्षमता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा संभाव्य भविष्य की सफलता होती है।