logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Expansion scab
प्रसार स्कैब देखिए-- Casting defect के अंतर्गत

Explosive forming
विस्फोटी अभिरूपण धात्विक वस्तुओं को विशेष आकार देने की एक विधि। इसमें साँचे पर रखी धातु की चादर से उपयुक्त दूरी पर विस्फोटक की सूक्ष्म मात्राओं का प्रयोग किया जाता है। विस्फोट से उत्पन्न बल को सामान्यतया पानी के द्वारा अंतरित किया जाता है जो क्रिया स्थल के चारों और रखे प्लास्टिक के सिलिंडरों में रखा रहता है यह उच्च-उर्जा-दर संरूपण प्रक्रम है जो बड़े और जटिल आकारों के लिए उपयोगी होता है। इसमें प्रयुक्त साँचे, लकड़ी अथवा प्लास्टर के बने होते हैं।

Explosive welding
विस्फोटी वेल्डिंग देखिए-- Welding के अंतर्गत

Extractive metallurgy
निष्कर्षण धातुकर्मिकी देखिए-- Metallurgy के अंतर्गत

Extrusion
उत्सारण ठोस धातु के बिलेट अथवा ब्लैंक से छड़ों, नलियों और अनेक प्रकार के ठोस तथा खोखले भागों को बनाने का प्रक्रम। उत्सारण प्रक्रम तीन प्रकार के होते हैं-- प्रत्यक्ष--उत्सारण (Direct extrusion) -- इसमें बिलेट को एक सिलिंडर में डालकर पीछे से एक अनुगामी प्लेट रख दी जाती है। आवश्यकता होने पर सिलिंडर को गरम किया जा सकता है। तत्पश्चात् हाइड्रोलिक प्रेस द्वारा पर्याप्त दाब डाला जाता है जिससें धातु सुघट्य होकर रूपदा के नियंत्रित छिद्र से बाहर निकलती है। इस विधि का उपयोग साधारणतया लोह और अलोह धातुओं तथा मिश्रातुओं के लिए और बहुधा पीतल, सीसा, वंग, तांबा, ऐलुमिनियम व मैग्नीशियम मिश्रातुओं के लिए होता है। अप्रत्यक्ष उत्सारण (Indirect extrusion)-- इसमें प्रत्यक्ष उत्सारण में प्रयुक्त अनुगामी प्लेट और रैम के स्थान पर संवरक प्लेट काम में लाई जाती है। रूपदा को बिलेट की ओर ले जाते हैं ताकि उत्सारित भाग खोखले रूपदा-आधार से प्रविष्ट करें। इसमें बिलेट स्वयं गमन नहीं करता, अतः प्रत्यक्ष--उत्सारण की भांति इसमें सिलिंडर की दीवार और धातु-पिंड के बीच घर्षण नहीं होता है। प्रतिघात उत्सारण (Impact extrusion) इस प्रक्रम में धातु के अनुपचारित स्लग को उथले रूपदा में रखकर पंच द्वारा आघात किया जाता है। धातु को बलयाकार छिद्र से होते हुए पंच के ऊपर बहने दिया जाता है। इस विधि का उपयोग प्याले के आकार के ब्लैंकों, निपात नलियों आदि को बनाने के लिए किया जाता है। यह एक स्वचालित विधि जिससे बहुत अधिक उत्पादन हो सकता है। इसमें प्रायः वंग-मिश्रातु और शुद्ध ऐलुमिनियम का प्रयोग किया जाता है। इस विधि द्वारा एक ही संक्रिया में सरल आकार के उत्पाद बनाए जा सकते हैं जिन्हें उन्य विधियों से बनाने में कई संक्रियाएँ करनी पड़ती हैं।

Facing sand
फलक बालू देखिए-- Sand के अंतर्गत

Fahralloy
फारैलॉय Fe-Cr-Ni-Al के ऊष्मारोधी लोह मिश्रातु वर्ग के लिए प्रयुक्त व्यापारिक नाम।

Fahring's metal
फारिंग धातु एक मिश्रातु जिसमें 90% वंग और 10% तांबा होता है। कम घर्षण प्रतिरोध के कारण इसका उपयोग बेयरिंगों में किया जाता है। इसे फेरी धातु भी कहते हैं।

Falconbridge process
फाल्कनब्रिज प्रक्रम निकैल और ताम्र युक्त अयस्कों से निकैल प्राप्त करने का प्रक्रम उच्च धातु मैट प्राप्त करने के लिए अयस्क को प्रगलित किया जाता है और फिर उसे संदलित कर भर्जित किया जाता है ताकि अधिकांश गंधक निकल जाए। तत्पश्चात तांबे को पृथक करने के लिए अम्ल-विलयन के साथ प्रक्षोमन किया जाता है और फिर छान लिया जाता है। तांबा प्राप्त करने के लिए निस्यंद को विद्युत अपघट्य को टैंकों में भेज देते हैं। निकैलयुक्त निस्यंद-केक को गलाकर ऐनोडों के रूप में ढाल लिया जाता है और फिर उनका विद्युत अपघटन द्वारा परिष्करण किया जाता है।

Falling weight test
पाती भार परीक्षण संघट्ट सामर्थ्य ज्ञात करने का एक सरल परीक्षण। इसमें परीक्ष्य वस्तु पर निर्दिष्ट ऊँचाई से निश्चित भार की वस्तु को गिराया जाता है। यह परीक्षण प्रायः रेलों, धुरियों, टायरों आदि पर किया जाता है जिनमें बिना विभंग हुए अधिकतम विक्षेप की आवश्यकता होती है।


logo