logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Binary Coded Decimal (B.C.D.)
द्विआधारी कूट दशमलव, द्विआधारी कोडिन दशमलव द्विआधारी अंकों द्वारा दशामिक संख्या के निरूपण की पद्धति, जिसके अंतर्गत प्रत्येक दशमिक द्विआधारी अंकों (द्वयंकों) के संयोजन द्वारा निरूपित होता हैं।

binary counter
द्विआधारी गणक धारणा की द्विआधारी मापनी (स्केल) में अभिलिखित अंकों की गिनती करने वाला।

binary digit
द्विआधारी अंक, द्वयाधारी अंक मूलांक दो से छोटे पूर्णांक को निरूपित करने के लिए प्रयुक्त संप्रतीक, यथा 0 या 1 अभिकलित्र में, इनका प्रयोग परिपथ की अवस्थाओं के रूप में होता हैं, यथा-बुझी अथवा जली हुई बत्ती। द्विआधारी अंक अथवा द्वयंक, किसी संदेश में संचारणीय सार्थक सूचना-एककों में लघुत्तम होते हैं।

bit
द्वयंक, द्विआधारी अंक द्विआधारी अंक का सांकेतिक रूप। 'binary digit' भी देखिए।

bit density
द्वयंक घनत्व लंबाई या क्षेत्र के प्रत्येक एकांक में संचित द्वयंकों की संख्या।

bit location
द्वयंक स्थान द्वयंक के संचयन योग्य संग्रहगार की जगह।

bit rate
द्वयंक दर संचारवाहिका में द्विआधार वाले स्थानान्तरण की गति।

bit string
द्वयकमाला, द्वयंक लड़ी आंकड़ों के संकेत रूप में निरूपण के लिए द्विआधारी अंकों का सतत अनुक्रम। इसके अंतर्गत हर द्वयंक का महत्व, लड़ी में उसकी स्थिति तथा उस लड़ी के अन्य सदस्य की स्थिति के संदर्भ में होता हैं।

Boolean operation
बूलीय संक्रिया बूलीय बीजावली के नियमों के अनुसार क्रियाशील संक्रिया।

branch instruction
शाखाचयन अनुदेश देखिए 'control transfer instruction'.


logo