logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

milieu education
परिवेश शिक्षा
व्यक्ति के विकास, व्यवहार और जीवन को प्रभावित करने वाले बाह्य पर्यावरण से संबंधित शिक्षा। इस प्रकार की शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति में विशेष रूप मे सामाजिक समायोजन की योग्यता का विकास करना है।

military academy
सैनिक अकादमी
वह शिक्षा संस्था जो किशोर और युवकों को सैनिक अधिकारी बनाने की शिक्षा देती है।

military education
सैनिक शिक्षा
व्यक्तियों को युद्ध के विज्ञान और कला का ज्ञान करने वाले विषयों का व्यवस्थित प्रशिक्षण।

military school
सैनिक विद्यालय
विद्यालय स्तर की ऐसी शैक्षिक संस्था जिसका प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को सैनिक सेवा के लिए तैयार करना है।

military science
सैन्य विज्ञान
युद्ध से संबंधित विज्ञान। युद्ध के समय थल सेना, नौसेना, और वायुसेना के अभ्यासों में प्रयुक्त युद्ध की विविध युक्तियाँ और युद्धनीति इसके पाठ्यक्रम के विशेष विषय होते हैं।

minimum marks
न्यूनतमांक
किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए निर्धारित कम से कम प्राप्तांक जिन्हें प्राप्त करना अनिवार्य हो।

misconduct
अवचार
शिक्षकों या छात्रों का प्रत्याशित और स्वीकृत नियमों के विरुद्ध व्यवहार जिसमें नियमों तथा परम्पराओं का उल्लंघन, पदाधिकारियों की सत्ता को चुनौती देना और आज्ञापालन न करना आदि दुर्व्यवहार माने जाते हैं।

mneme
स्मृत्याधार, नीमी
अ- व्यक्ति या जाति के विगत अनुभवों का प्रभाव जो सदैव बना रहता हो और व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करता हो। आ- किसी विषयवस्तु को स्मरण करने के लिए कोई निरर्थक सूत्र अथवा विधि।

mnemonic system
स्मृति सहायक पद्धति
यादृच्छिक साहचर्यों या शब्दों को आधार बना कर स्मरण करने का कृत्रिम तरीका जो स्मृति धारण में सहायता करता हो जैसे इंद्राधनुष के रंगें को याद रखने के लिए अंग्रेजी का शब्द विब्ग्योर (vibgyor)।

mobile library
चल-पुस्तकालय
चलता-फिरता पुस्तकालय जो किसी वाहन-बस या वैन पर बनाया जाता हो और नियत केद्रों पर पहुँच कर सदस्यों को पुस्तकें लेने देने की सुविधा प्रदान करता हो।


logo