समाचार
सार्वजनिक रुचि की प्रकाशित होने योग्य घटना।
news agency
समाचार समिति
वह संस्था जो निर्धारित दर पर पत्र-पत्रिकाओं को समाचार देती है, जैसे भाषा, युनिवार्ता, रायटर्स, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इण्डिया आदि।
news break
खबर बनना
व्यापक सार्वजनिक रुचि की किसी घटना संबंधी सूचना का प्रकाश में आना।
news content
समाचार-तत्त्व, समाचार अंश
कोई घटना अथवा सूचना की वे बातें जिनके कारण वह ग्राह्य, रुचिकर और मूल्यवान लगती है।
news coverage
समाचार समावेशन, समाचार कवर करना
किसी विशेष क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं के संबंध में सभी संभाव्य, प्रमुख और संबद्ध तथ्यों का विवरण तैयार करना।
news editor
समाचार संपादक
समाचार विभाग का सर्वोच्च प्रभारी अधिकारी।
news feature
समाचार रूपक
वह समाचार जो मात्र तथ्यात्मक ढंग से न लिखा गया हो, अपितु जिसमें मानव संवेदनशीलता को अधिक से अधिक उभारने का प्रयास किया गया हो।
news gatherer
समाचार संग्रहकर्त्ता
वह व्यक्ति जो किसी समाचार पत्र के वेतनभोगी कर्मचारी या स्वतंत्र पत्रकार के रूप में समाचारों का संग्रह करता है। इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से समाचारदाताओं, संवाददाताओं, छविकारों आदि के लिए जाता है।
news hawk
खबरबाज़
वह संवाददाता जो चुस्ती और फुर्ती से समाचार लाता है।