logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Nitrification inhibitor
नाइट्रीकरण संदमक रसायनों के प्रयोग द्वारा मृदा में नाइट्रोजन के रूपांतरण की प्रक्रिया को नियंत्रित करना।

Nitrogen assimilation
नाइट्रोजन-स्वांगीकरण जीवधारियों द्वारा जैव कोशिकीय पदार्थों में नाइट्रोजन का समावेशन।

Nitrogen cycle
नाइट्रोजन चक्र नाइट्रोजन द्वारा होने वाले रासायनिक और जैविक परिवर्तनों की वह श्रृंखला जो वातावरण से पानी, मृदा, जीवधारियों और उनकी (पौधों और प्रणियों) मृत्यु पर एक भाग अथवा समस्त प्रक्रम द्वारा पुनः चक्रित होती है।

Nitrogen fixation
नाइट्रोजन स्थिरीकरण तात्विक नाइट्रोजन का कार्बनिक संयोगों में जैविक अथवा जैविक क्रियाओं द्वारा त्वरित उपयोगी रूपों में परिवर्तन।

Non-acid forming fertilizer
अम्लहीनकारी उर्वरक ऐसा उर्वरक जो मृदा की अवशिष्ट अम्लता में वृद्धि नहीं करता। यथा- कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट और कैल्शियम नाइट्रेट।

Normal solution (N)
प्रसामान्य़ विलयन किसी यौगिक के तुल्यांक भार से बना विलयन जिसका अनुपात 1 लीटर होता है।

No-tillage planting
अ-कर्षण रोपण वपनीय क्यारी तैयार किए बिना ही पौधा लगाना।

Ochric epipedon
मैरिक ऐपिपेडॉन खनिज मृदा का पृष्ठ संस्तर जिसका रंग बहुत ही हल्का, क्रोमा बहुत ज्यादा, जैविक कार्बन बहुत कम और मोटाई इतनी कम होती है कि इसे प्लेजन, मोलिक, अम्ब्रिक, एन्थ्रोपिक या हिस्टिक ऐपिपेडॉन नहीं कहा जा सकता। शुष्क स्थिति में यह कठोर और स्थूल हो जाता है।

O-horizon
ओ-संस्तर खनिज मृदा का जैव (कार्बनिक) संस्तर जिसकी संरचना खनिज भाग के ऊपरी पृष्ठ पर होती है। इसका निर्माण आंशिक रूप से अपघटित जैव पदार्थ की अतिशयता (720 प्रतिशत) से होता है।

Order
क्रम मृदा वर्गीकरण की आनुवंशिक तथा व्यापक प्रणालियों में मृदा वर्गीकरण का सर्वोच्य क्रम।


logo