logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Heterocytous
विषमकोशिकीय
आंत्र उपकला में विशेषीकृत कोशिकाओं की उपस्थिति से संबंधित।

Heterodera
हेटेरोडेरा
हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। परिपक्व मादा छोटी गर्दन तथा अंतस्थ शंकु वाली, प्रायः नींबू के आकार की जो बाद में कठोर भित्ति वाली पुटी में रूपांतरित हो जाती है, पुटी का रंग भूरे से लेकर काला होता है। भग अंतस्थ, स्पष्ट लैगिक द्विरूपता, द्वितीय अवस्था वाले किशोर पतले; पश्चक बिंदुरूपी; नर लंबा कृमिरूपी; नर का सिर एक संकीर्णन द्वारा सामान्यतया अलग दिखाई देता है; कंटिकाएं मजबूत; पुच्छ छोटी तथा गोल; प्रपुटी अनुपस्थित होती है।

Heteroderid
हेटेरोडेरिड
हेटेरोडेरिडी कुल के सूत्रकृमि जिनमें लैंगिक द्विरूपता होती है.।

Heterokaryon
विषम केंद्र
दो या अधिक कोशिकाओं के संचलन से उत्पन्न दो प्रकार के केंद्रकों से युक्त कोशिका।

Heterotrophic
विषमपोषी
ऐसे जीव जो अपने भोजन के लिए स्वतः कार्बनिक पदार्थों के संश्लेषण करने में असमर्थ होते हैं।

Heterozenous
हेटेरोजिनस
ऐसा जीवन चक्र जिसमें एक मध्यस्थ या पारवाही परपो, अनिवार्य रूप से होता है।

Hierarchy
पदानुक्रम
विभिन्न टैक्सा (वर्गक) स्तरों को स्पष्टतः सूचित करने वाली वर्गीकरण की श्रेणी पद्धति।

Higher taxon
उच्चतर वर्गक
किसी एक उच्चतर श्रेणी में रखा गया वर्गक।

Hind gut
पश्चांत्र (दे. Proctodeum)

Hirschmanniella
हिर्शमैनियेला
प्रैटिलेंकिडी कुल का एक वंश। शरीर लंबा तथा छरहरा; शूकिका स्थूल; ग्रसिका ग्रंथियां अधर आच्छद वाली; अंडाशय उभयअंडाशयी; पुच्छ लंबी तथा शंकु पर तीक्ष्ण (mucronate) संरचना होती है।


logo