यह एक प्रकार की जिब क्रेन है जिसमें स्तम्भ ऊपर और नीचे धुराग्र पर टिका होता है। जब इसमें तान छड़ से स्तम्भ और बूम को जोड़ा जाता है तो हुक एक निश्चित त्रिज्या के वृत पर प्रगमन करता है। लेकिन यदि उसके स्थान पर रस्से का इस्तेमाल किया जाये तो त्रिज्या को कम अधिक किया जा सकता है।
Crane, rope
रज्जु क्रेन
यह एक प्रकार की चल क्रेन है जिसे अन्तहीन रस्से से चलाया जाता है, रस्से को बहुत तेज गति से चलाया जाता है ताकि भारी बोझ / भार को उठाने में निम्नतम शक्ति खर्च में आये। रस्से के ढीलेपन को कर्षण घिरनियों द्वारा दूर किया जाता है ये घिरनियां सर्वों - प्रेम पर आरोपित रहती है तथा इसके प्रति संतुलन के लिये निलम्बित संतुलक भार लगे होते हैं।
Crane, steam
भाप चलित क्रेन
भाप इंजिन द्वारा प्रचालित क्रेन।
Crane, titan
टाइटन क्रेन
यह एक बहुत विशाल भाप चालित क्रेन है जो हरकुलीज क्रेन जैसी परन्तु इसमें विघूर्णन हेतु मोटर नहीं लगा होता है।
Crane, tower
टावर क्रेन
यह एक घूर्णीय प्रास क्रेन है जो स्टील की बनी टॉवर के ऊपर कीलक पर आरोपित रहती है यह टॉवर या तो स्थिर रहती है या उसे पटरी पर ले जाया जाता है। उत्थापक मशीनरी एवं कीलक के दूसरी पार्श्व पर आरोपित जड़भार दोनों ढुलाई भार को संतुलन प्रदान करते हैं।
Crane, travelling jib
चल जिब क्रेन
जिब क्रेन, जिसमें एक चल ट्राली लगी होती है जोकि क्षैतिज जिब पर चलती है यह क्षैतिज जिब उदग्र स्तम्भ पर अरोपित रहता है।
Crane, vertical
उदग्र क्रेन
एक प्रकार की भाप - चालित क्रेन, जिसमें लम्बा पार्श्व फ्रेम लगा होता है।
Crane, well
कूप क्रेन
यह स्थिर स्तम्भ क्रेन है इसके स्तम्भ का आधा हिस्सा कूप के अन्दर , सीड़ी पर, निचला सिरा तथा इसका आलम्ब धरातल पर रहता है।
Crank case
क्रैंक कोष्ठ
सिलिण्डर ब्लॉक का स्नेहक तेल से भरा निचाल हिस्सा जिस पर क्रैंक शैफ्ट आरोपित रहती है।
Crank case dilution
क्रैंक कोष्ठ तनुकरण
डीजन इंजन के सिलिण्डर में बिना जला हुआ तेल पिस्टन रिंग से होकर क्रैंक - कोष्ठ तेल में मिल जाने के कारण स्नेहक की विस्कासिता मे कमी होना।