logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Cognitiveneuropsychology
संज्ञानपरक तंत्रिका मनोविज्ञान
मनोविज्ञान की वह शाखा जिसमें संज्ञानात्‍मक प्रक्रमों के स्‍नायुदैहिक आधारों का अध्‍ययन किया जाता है।

Cohesiveness
संसक्‍तिशीलता
एक समूह की वह विशेषता जो भावात्मक रूप से लोगों को समूह सदस्य के रूप में एक दूसरे से बांधती है, तथा समूह में एकत्व एवं भाईचारे का भाव लाती है।

Cohort
सहगण
समवय व्यक्‍तियों का समूह जिनके अनुभव काफी मिलते-जुलते हों।

Cold emotion
भावशून्य संवेग
हार्मोन इंजेक्शन देने से प्रकट होने वाली वास्तविक संवेगानुभूति से मिलती-जुलती शारीरिक दशा। शारीरिक परिवर्तन तो वास्तविक संवेगानुभूति से मिलते जुलते है किंतु व्यक्‍ति को वास्तविक संवेग का अनुभव नहीं होता।

Cold spot
शीतस्थल
शरीर के तापक्रम से कम तापक्रम के प्रति संवेदनशील खाल या श्‍लेष्मिका झिल्ली के ऊपर के अतिसूक्ष्म क्षेत्र जिसके संवेदनशील होने से ठंड लगती है।

Collective aggression
सामूहिक आक्रामकता
लोगों के एक ऐसे समूह द्वारा एकीकृत ढंग से आक्रामक व्यवहार करना जिसमें आक्रांता समूह एक दूसरे से अपरिचित होते हुए भी दूसरे व्यक्‍ति या समूह के प्रति आक्रामक व्‍यवहार करता है।

Collective behaviour
सामूहिक व्यवहार
सामूहिक रूप से लोगों का व्यवहार, जैसे भीड़ में या दंगों में।

Collective monolog
समूहित एकालाप, श्रोतृप्रेरित एकालाप
किसी श्रोता की उपस्थिति से प्रेरित स्वत: भाषा या एकालाप हालांकि भाषणकर्ता सीधे श्रोता को संबोधित नहीं करता और न ही उसके दृष्‍टिकोण को ध्यान में रखता है। यह मुख्यत: बाल्यावस्था में होता है किंतु कभी-कभी वयस्कों में भी देखा जाता है।

Collective unconscious
सामूहिक अचेतन
युंग के अनुसार आनुवांशिक रूप से प्राप्‍त शक्‍तियों और जातीय अनुभवों से निर्मित हमारे व्यवहार को अनजाने में प्रभावित करने वाला अचेतन मन का गहनतम स्तर।

Collectivism
समूहवाद
सामाजिक संरचना एवं जगत दृष्‍टिकोण जिसमें समूह वफादारी, प्रतिबद्धता एवं अनुरूपता को लोग वरीयता प्रदान करते है।


logo