यूरेका
एक मैग्नीशियम मिश्रातु जिसमें 1.25% दुर्लभ मृदा तत्व, 4.5% यशद और 0.6% जर्कोनियम होता है। यह 100°C तक पर्याप्त मजबूत होता है। अतः इसका उपयोग इमारती अवयवों को बनाने में किया जाता।
Eutectic alloy
यूटेक्टिक मिश्रातु
देखिए-- Alloy के अंतर्गत
Eutectic point
यूटेक्टिक बिंदु
प्रास्था अथवा साम्यावस्था आरेख में नियत ताप और नियत संघटन का संगत बिंदु, जिस पर यूटेक्टिक अभिक्रिया होती है।
देखिए-- Eutectic reaction भी
Eutectic reaction
यूटेक्टिक अभिक्रिया
एक समतापी व्युत्क्रमणीय अभिक्रिया जिसमें नियत ताप पर नियत संघटन वाले द्रव-मिश्रातु के जमने से ठोस पदार्थ, प्राप्त होता है जिसमें दो प्रकार के परस्पर मिश्रित क्रिस्टल होते हैं। यह अभिक्रिया प्रावस्था-आरेख की लिक्विडस रेखा के निम्नतम बिंदु पर संपन्न होती है। इस अभिक्रिया के दौरान, द्रव प्रावस्था और ठोस प्रावस्थाओं के संघटन में कोई परिवर्तन नहीं होता हैं।
Eutectic solder
यूटेक्टिक सोल्डर
सीसा-वंग यूटेक्टिक मिश्रातु जिसमें 28% सीसा और शेष वंग होता है। इसका गलनांक 183°C है इसका उपयोग उच्च वेग मशीन सोल्डरन और इलेक्ट्रानिक यंत्रों के सूक्ष्म सोल्डरन में किया जाता है।
Eutectoid alloy
यूटेक्टॉइड मिश्रातु
देखिए-- Alloy के अंतर्गत
Eutectoid point
यूटेक्टॉयड बिंदु
प्रावस्था या साम्यावस्था आरेख में नियत ताप और नियत संघटन का संगत बिंदु जिस पर यूटेक्टाइड अभिक्रिया होती है।
देखिए-- Eutectoid reaction भी
Eutectoid reaction
यूटेक्टॉइड अभिक्रिया
एक समतापी व्युत्कमणीय अभिक्रिया जिसमें नियत ताप पर किसी नियत संघटन वाले ठोस विलयन को ठंडा करने पर वह परस्पर मिश्रित दो या अधिक ठोस पदार्थों में परिवर्तित हो जाता है। इस प्रकार बनने वाले ठोसों की संख्या तंत्र में घटकों की संख्या के बराबर होती है।
Everest
एवरेस्ट धातु
सीसा मुल्क मिश्रातु जिसमें 5-7% वंग, 14--18% ऐन्टिमनी तथा 0.8--1.2% तांबा, 0.7--1.5% निकैल, 0.3--0.8% और्सेनिक, 0.7--1.5% कैडमियम होता है। इसका घर्षण कम होता है और यह मजबूत होता है। अतः इसका उपयोग बेयरिंगों में किया जाता है। इसे थर्मिट धातु भी कहते हैं।
Exfoliation
अपपत्रण
किसी नमूने की बाहरी परत का पपड़ी बनकर निकलना। उदाहरणार्थ पृष्ठ कठोरित घटक के पृष्ठ पर पपड़ी का बनना। इसका प्रयोग स्पालन अथवा विशल्कन के लिए भी होता है।