logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

automatic punch(ing)
स्वचल छिद्रण, स्वचलित छिद्रण ऐसी प्रक्रिया जिसके अंतर्गत कार्ड मशीन में स्वतः छिद्रित होते जाते हैं। 'automatic tape punch' भी दखें।

automatic tape punch
स्वचल फीता छिद्रक, स्वचल टेप छिद्रक संयोजन की वह युक्ति जिसके द्वारा पेपर टेप स्वतः छिद्रित होता हैं।

automatic verifier
स्वतः सत्यापक छिद्रित कार्डों के सत्यापन के लिए प्रयुक्त युक्ति।

background processing
परोक्ष प्रक्रमण, परोक्ष संसाधन प्रोग्राम में अप्रत्यक्ष रूप से सहायक प्रक्रमण।

background programme
परोक्ष प्रक्रमण, परोक्ष प्रोग्राम वह प्रोग्राम जिसमें परोक्ष संसाधन की आवश्यकता होती हैं।

batch processing
समूह संसाधन अभिकलित्र में इकाई के रूप में प्रोग्राम समूह के संसाधन की प्रक्रिया।

batch processing mode
समूह संसाधन विधि, समूह प्रक्रमण-विधि समूह संसाधन की प्रणाली जिसके अंतर्गत समूह विशेष में आवश्यक समस्त प्रक्रियाएं (जैसे-संकलन, संयोजन तथा निष्पादन आदि) सतत रूप से निहित होती हैं।

baud
बॉड टेलीग्राफ या टेलीफोन के संचरण के वेग को मापने के लिए मात्रक। आजकल यह शब्द प्रायः द्वयंक (बिट्स) प्रति सेकेंड के मात्रक का पर्याय हो चुका हैं।

binary
द्विआधारी, द्वयाधारी जिसका आधार 2 हो, यथा-वास्तविक संख्याओं की संकेतन-पद्धति के संदर्भ में, जिसका आधार 10 के स्थान पर 2 हो।

binary code
द्विआधारी कोड, द्वयाधारी संकेत द्विआधारी अंकों से निरूपित चिह्न।


logo