किसी निश्चित मान पर आधारित या सामान्य रूप से स्वीकृत एकाशों को एकत्रित करना और उनको आधार बना कर किसी की कार्य निपुणता का मूल्यांकन करना जैसे अध्यापक के अध्यापन, पर्यवेक्षण या प्रशासन की प्रभाविता का मूल्यांकन। अध्यापक की सफलता का मूल्यांकन करने के लिए निर्धारण मापनी, लिखित परीक्षाओं, साक्षात्कार, प्रश्नावली, विद्यार्थियों की उपलब्धियों आदि तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।
method of successive-intervals scaling
आनुक्रमिक अंतराल-माप प्रणाली
मापन की एक विधि जिसमें निर्णायक अनुकूल-अननुकूल अंतराल सातत्य पर विषय द्वारा अभिव्यक्त अभिवृत्ति कथनों को चुनते हैं। इन चुने हुए अभिवृत्ति कथनों में से मापन मूल्यों को संचयी अनुपात विवरण का मध्य और माध्य माना जाता है जैसा कि मनोवैज्ञानिक सातत्य पर प्रदर्शित होता है।
method of summated ratings
संकलित निर्थारण प्रणाली
मापन की एक प्रणाली जिसमें विषय को एक कथन द्वारा पांच सूत्रो में से किसी एक सूत्र का अपनी धारणा के अनुसार चयन करना होता है।
method of tenacity
लगिष्णुता प्रणाली
धारणा को सुदृढ़ करने की एक विशेष पद्धति जिसमें किसी प्रश्न विशेष का एक उत्तर चुन लिया जाता है और फिर जो बात उस उत्तर के अनुरूप हो उसकी पुष्टि की जाती है और जो विपरीत हो उसका खंडन किया जाता है। इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराने का कारण है उस धारणा के प्रति भावात्मक लगाव।
methodomania
अतिप्रणाली निष्ठता
अध्ययन या अध्यापन कार्य में किसी एक प्रणाली को आधार मानना और उसका दृढ़तापूर्वक निष्ठा से पालन करना। यह प्रवृत्ति कभी-कभी इतनी तीव्र होती है कि उन्माद का रूप धारण कर लेती है।
middle examination
मिडिल परीक्षा
आठवीं कक्षा तक के स्तर की, राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली परीक्षा।
middle school
मिडिल स्कूल
प्राथमिक विद्यालय के स्तर के पश्चात् तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पहले आठवीं कक्षा तक के स्तर का विद्यालय जिसमें साधारणतः 14 वर्ष तक के बालकों को शिक्षा दी जाती है। इसके पश्चात् उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
mid term examination
मध्यावधि परीक्षा
विद्यालय सत्र की प्रथम अर्धावधि के पश्चात् ली जाने वाली परीक्षा जो निर्धारित पाठ्यक्रम के आधे भाग में से ली जाती है।
migrant student
स्थानांतरक विद्यार्थी
एक विश्वविद्यालय को छोड़कर दूसरे विश्वविद्यालय या विद्यालय में प्रवेश पाने का इच्छुक छात्र।
migration certificate
प्रवास प्रमाणपत्र
वह प्रमाणपत्र जिसमें छात्र को एक विश्वविद्यालय से अन्य विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए अनुमति प्रदान की जाती हो।