मुख-पत्र
वह पत्र या पत्रिका जिसे कोई संगठन अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को प्रकाश में लाने के लिए प्रकाशित करता है।
muckering
पर्दाफाश करना
जन-समाज को जागृत और प्रबुद्ध करने के लिए सार्वजनिक महत्व के व्यक्तियों या संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार को प्रकाश में लाना।
multi column headline
बहुकालम शीर्ष, बहुस्तंभ शीर्ष
वह शीर्षक जो पत्र-पत्रिका के कई कालमों में फैला होता है।
multiple edition
बहु-संस्करण
एक से अधिक स्थानों से प्रकाशित होने वाला पत्र। जैसे जागरण, भास्कर इंडियन एक्सप्रेस आदि।
must
आवश्यक
किसी पांडुलिपि पर संपादक या किसी अन्य अधिकारी का यह निर्देश कि यह सामग्री पत्र या पत्रिका में आज अवश्य छपनी है।
mutilated copy
कटी-फटी प्रति
वह पांडुलिपि जो अत्यधिक काट-पीट या संशोधनों के कारण गंदी और अस्पष्ट हो गई हो।
national advertising
राष्ट्रव्यापी विज्ञापन
उन वस्तुओं के लिए किया जाने वाला विज्ञापन जो पूरे राष्ट्र में बिकती हैं या बिक सकती हैं, जैसे वनस्पति, दवाएं आदि।
national chain
देशव्यापी श्रृंखला
किसी एक स्वामित्व की समाचार पत्रों या पत्रिकाओं का राष्ट्र के विभिन्न स्थानों से प्रकाशन।
new lead
नवीन कथामुख
समाचार का नया शीर्ष जो एक या अधिक अनुच्छेदों का होता है और जिसे कई सामग्रियों के आधार पर बनाया जाता है। यह पूर्व प्रेषित शीर्ष का स्थान लेता है।