मल्च कर्षण, पलवार कर्षण
मृदा को इस प्रकार तैयार करना जिससे पादप अवशेष एवं अन्य पलवार पदार्थ विशेष रूप से मृदा सतह या उसके पास रह जाएँ।
Mull
मल (ह्यूमस)
1. जैव और खनिज पदार्थों का संमिश्र जो मुख्यतः कृमियों विशेषकर केंचुओं द्वारा बनता है।
2. वह ह्यूमस जिसमें खनिज क्षारकों की मात्रा पर्याप्त होती है।
Munsell soil colour
मुन्सेल मृदावर्ण
मृदावर्ण की एक पद्धति जिसमें रंगों के 3 सरल चरों की सापेक्ष डिग्रियों (मात्रा) का विशेष उल्लेख किया जाता है। ये सरल चर निम्नलिखित हैं- वर्णिमा (प्रधान स्पेक्ट्रमी वर्ण); मान (वर्ण का सापेक्ष हल्कापन) तथा क्रोमा (वर्ण की सापेक्ष प्रबलता)।
Natric horizon
नैट्रिक होराइजन, नैट्रिक संस्तर
ऐसा खनिज मृदा संस्तर जो मृण्मय संस्तर की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है जिसमें प्रिज्मीय, स्तंभाकार अथवा खडी संरचना होती है तथा ऐसा अवसंस्तर भी होता है जिसमें 15 प्रतिशत से अधिक संतृप्ति विनिमयशील सोडियम से होती है।
Natural erosion
प्राकृतिक अपरदन
मनुष्य से अबाधित जल, बर्फ या जलवुय की अन्य प्राकृतिक पर्यावरणीय परिस्थितियों, वनस्पति आदि से पृथ्वी के पृष्ठ का क्षय।
Nematodes
सूत्रकृमि
अनेक मृदाओं में प्रचुरता से विद्यमान अतिसूक्ष्मजीव। उनमें से कुछ आक्रमण करने और पौधों की जड़ों को नष्ट करने में सक्षम होते हैं।
Neutral soil
उदासीन मृदा
वह मृदा जिसका pH मान 6.5 से लेकर 7.5 तक होता है।
Neutron moisture meter
न्यूट्रॉन आर्द्रतामापी
न्यूट्रॉन प्रकीर्णन यंत्र द्वारा मृदा नमी मापन।
Neutron scattering
न्यूट्रॉन प्रकीर्णन
मृदा में आर्द्रता की मात्रा का पता लगाने का एक उपाय। द्रुतगामी न्यूट्रानों की ऊर्जा हाइड्रोजन अणुओं से टकाराने के पश्चात् शिथिल अथवा धीमी हो जाती है। ये शिथिल न्यूट्रान संसूचक की पकड़ में आ जाते हैं जिनकी गणना गणन इकाई द्वारा की जाती है।
Nitrification
नाइट्रीकरण
सूक्ष्मजीवों द्वारा अमोनिया का नाइट्राइट और नाइट्राइट का नाइट्रेट में ऑक्सीकरण।