हॉलोलायमिडी कुल का एक वंश। शीर्ष अवनत या उन्नत, सामान्यतः शरीर से अविच्छिन्न; पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि छिद्र शूकिका आधार के पीछे अपनी 1/4 या 1/2 से अधिक लंबाई पर स्थित; आंत्र के अग्रिम छोर पर लिपटी हुई ग्रसिका ग्रंथि जिसका सबसे लंबा फैलाव अधरीय, अंडाशय उभय अंडाशयी, पश्चक छिद्र जैसा तथा गुदा के पास होता है।
Helmet
हेल्मेट
वलय-रहित तथा मोटे क्यूटिकल वाला आपरिवर्तित शीर्ष। उदा. डेस्मोडेरिला।
Hemibiotroph
अर्धजैवपोषी
ऐसे जीव जो अन्य जीवों के सजीव ऊतकों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं तथा ऊतकों के निर्जीव होने के बाद भी उनका जीवन क्रम चलता रहता है।
Hemicaloosia
हेमीकलूसिया
कलूसिडी कुल का एक वंश। मादाओं और किशोरों में देह आच्छद और पार्श्व क्षेत्र उपस्थित लेकिन देह से एकदम चिपके हुए; शूकिका घूंडियां गोल और पुच्छ लंबी तथा तंतुरूपी होती है।
Hemicephalid
अधशिरस्यक
शिरस्यक से पीछे स्थित लेन्स जैसे अपवर्तनीय संवेदी अंग।
Hemicriconemoides
हेमीक्रिकोनिमॉयडीज
क्रीकोनिमेटिडी कुल का एक वंश। मादा लंबी बेलनाकार, दोहरी क्यूटिकल वाली जिसकी बाहरी क्यूटिकल आच्छद के समान; सिर, भग, कभी-कभी पूंछ के सिरे के साथ संलग्न; शूकिका घुंडियां लंगर के आकार की; पुच्छ शंकुभ अथवा अधोबेलनाकार होती है।
Hemicycliophora
हेमीसाइक्लियोफोरा
हेमीसाइक्लोफोरिडी कुल का एक वंश। सिर स्थूलतः गोल, देह के साथ अविच्छिन्न; भग के पीछे वाला शरीर शुंडाकार, पुच्छ लंबी, शंकुभ, तंतुरूपी अथवा बेलनाकार; कंटिकाए अर्घचक्रीय (हंसिया जैसी); प्रपुटी का गुदापूर्व और गुदा पश्च फैलाव लगभग एक समान होता है।
Hemizonian
हेमीडोनियन
हेमिजोनिड के पीछे स्थित उसी के जैसी छोटी संवेदी संरचना।
Hemizonid
हेमिजोनिड
उत्सर्जन रंध्र के समीप अधर की ओर स्थित अपवर्तनशील लैंसजैसी संवेदी संरचना।
Hermaphoriditism
उभयलिंगता
वह स्थिति जिसमें एक ही व्यष्टि में नर और मादा युग्मक उत्पन होते हैं। उदा. रैब्डाइटिस।