logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Crane, Gantry
गन्टरी क्रेन
चल क्रेन जिसमें टांगे लगी होती ह जो इसे धरातल पर पटरियों पर सम्हाले रहती हैं।

Crane, goliath
गोलियथ क्रेन
एक विशालयकाय चल क्रेन।

Crane, hercules
हरकूलीज क्रेन
भाप चालित चल क्रेन, जिसमें घूमने वाली जिब लगी होती है। इन क्रेनों का इस्तेमाल बन्दरगाह के कार्यों में कंक्रीट ब्लॉक के स्थापन के लिये किया जाता है।

Crane, horizontal
क्षैतिज क्रेन
सुवाह्य भापचालित संतुलित क्रेन इसमें क्षैतिज सिलिंडर लगा होता है।

Crane, hydraulic
द्रवीय क्रेन / द्रवचालित क्रेन
द्रवीय शक्ति की सहायता से प्रचालित क्रेन।

Crane, jib
जिब क्रेन
इस क्रेन, में एक नत भुजा घूर्णात्मक उदग्र स्तम्भ के पाद पर बंधी होती है तथा तान दण्ड ऊपर के दोनों सिरों से बंधी होती है और नत जिब को सहारा प्रदान करती है। चैन स्तम्भ पर अरोपित विंच से गुजरती हुई जिब भुजा के सिरे पर बंधी पुली पर से गुजरती है।

Crane, level buffing
तल प्रतिवातक क्रेन
यह एक प्रकार की जिब क्रेन है जिसमें प्रतिवातन के समय भार को क्षैतिज पथ पर त्रिज्यात्मक चलाया जा सकता है। इससे शक्ति की बचत होती है।

Crane, overhead travelling
शिरोपरि चल क्रेन
कार्यशाला में प्रयुक्त होने वाली क्रेन। इसमें एक गर्डर पहियों पर आरोपित रहता है। ये पहिये छत के समीप कार्यशाला की लम्बाई के साथ - साथ बनी पटरी पर चलते हैं तथा गर्डर पर एक चल ट्राली लगी होती है। इस क्रेन में आमतौर पर, प्रगमन चक्रमण एवं उत्थापन यंत्र - विद्युत शक्ति द्वारा किया जाता है या हाथ से किया जाता है इस क्रेन को शाला प्रगामक के नाम से भी पुकारा जाता है।

Crane, platform
प्लेटफार्म क्रेन
एक प्रकार की द्रुतक्रेन। इसमें स्तम्ब की चोटी पर कोई आलम्ब नहीं होता है।

Crane, portal jib
सुवाघ जिब क्रेन
एक प्रकार की जिब क्रेन। यह एक चल या अचल संरचना पर बंधी होती है। इसमें एक रास्ता बना होता है, जिसमें से बैगन गुजर सकती है।


logo